यूटिलिटी

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए क्या है आपके शहर में भाव?

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव हुए लगभग छह महीनें हो चुके हैं.अंतिम बार पूरे देश में 21 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए थे जब  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्पाद शुल्क में घटौती करते हुए पेट्रोल में 8 रूपए और डीजल में 6 रूपए घटाए थे. केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से कुछ राज्यों ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों में कमी की है.

24 अगस्त को वैट में वृद्धि के बाद ईंधन दरों को संशोधित करने वाला आखिरी राज्य मेघालय था, जिसके बाद से शिलांग में पेट्रोल 96.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल रु 84.72 प्रति लीटर मिल रहा है. महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (VAT) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर कटौती करने की घोषणा की थी. स्थानीय करों, मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क आदि जैसे कई वजह हैं जिससे वलग अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं.

इतना नुकसान हुआ है भारतीय तेल कंपनियों को

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के अनुसार भारत की सरकारी तेल वितरण कंपनियों को नवंबर 2021 और अगस्त 2022 के बीच खुदरा कीमतों में वर्चुअल फ्रीज के कारण पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर अनुमानित $6.5 बिलियन से $7 बिलियन तक का नुकसान हुआ है और इस साल भी उनकी कमाई कम रह सकती है क्योंकि उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है.

ऐसे होता है पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतें और विदेशी विनिमय दरों के अनुसार ईंधन की कीमतें संचालन प्रबंधन और नियंत्रण प्रणाली (OMCs) प्रतिदिन संशोधन करती हैं.पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं.

 

यह भी पढ़ें- LPG Cylinders: एलपीजी गैस कनेक्शन पर मिलता है 40 लाख तक का बीमा कवर, जानें क्या है क्लेम का प्रोसेस 

 

क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव

मुंबई: पेट्रोल की कीमत: 106.31 रुपये प्रति लीटरडीजल की कीमत: 94.27 प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल की कीमत: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.62 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल की कीमत: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल की कीमत: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 92.76 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 89.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 89.96 रुपये प्रति लीटर

 

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

30 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

30 minutes ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

35 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA लागू, भारतीय कारोबार और किसानों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…

43 minutes ago

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

47 minutes ago