Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख पास आती जा रही है. समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता शामिल होंगे. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने की संभावना न के बराबर हैं. इस मामले में टीएमसी सूत्र बताते हैं कि न तो ममता, न ही उनका कोई प्रतिनिधि राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होगा.
टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने न्यूज एजेसी पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ममता बनर्जी या टीएमसी के किसी अन्य प्रतिनिधि के अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है. हम राजनीति को धर्म के साथ मिलाने में विश्वास नहीं करते हैं.’’ बता दें कि राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें-Jharkhand HC Chief Justice: झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस एस चंद्रशेखर
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है. पार्टी ने मंगलवार को कहा कि उसका मानना है कि धर्म एक व्यक्तिगत मामला है.
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह ने विपक्षी INDIA गठबंधन विभाजित नजर आता है. समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव ने कहा था कि अगर उन्हें आमंत्रित किया गया तो वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगी. शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को अयोध्या आने के लिए निमंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी का यूपी शहर से पुराना नाता है.
पीटीआई ने राउत के हवाले से कहा, “उद्धव ठाकरे को अयोध्या में आमंत्रित करने की कोई आवश्यकता नहीं है. हम आपसे (भाजपा) पहले अयोध्या में हैं.” कांग्रेस ने निमंत्रण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को धन्यवाद दिया है, लेकिन शीर्ष नेता इसमें शामिल होंगे या नहीं, इस पर अपना रुख नहीं बताया है.
-भारत एक्सप्रेस
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…
नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…