Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Brand Rice: चावल की औसत कीमत 43 रुपए किलो, लेकिन मोदी सरकार 25 रुपए किलो दिलवाएगी; इसी तरह आटा भी किया था सस्ता

Rice Price Hike 2023: अभी देश में चावल की औसत कीमत 43 रुपए किलो है. 25 रुपये में एक किलो चावल मिलना कम आय वाले लोगों के लिए वाकई बड़ी राहत देगा. जानिए सरकार ने किस तरह 6 नवंबर 2023 को लॉन्च किया था ‘भारत आटा’

Bharat Brand Rice

25 रुपए प्रति किलो पर चावल भारत ब्रांड के तहत देशभर में मिलेगा

Bharat Brand Rice: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार आमजन को सस्ता गेहूं आटा मुहैया कराने के बाद अब भारत ब्रांड के तहत 25 रुपए प्रति किलो चावल दिलवाएगी. चावल के दामों में आई तेजी को नियंत्रित करने के लिए सरकार ऐसा कर रही है. अभी देश में चावल की औसत कीमत 43 रुपए किलो है. 25 रुपये में एक किलो चावल मिलना कम आय वाले लोगों के लिए वाकई बड़ी राहत देगा.

बता दें कि सरकार पहले से ही भारत ब्रांड (Bharat Brand) के तहत आटा और दालें बेचती है. सूत्रों के अनुसार, चावल को भारतीय नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Nafed), नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) और केंद्रीय भंडार आउटलेट के माध्यम से बेचा जाएगा. इकोनॉमिक टाइम्स ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है. जिसमें बताया गया है कि सरकार किस तरह चावल सस्ती दरों पर मुहैया कराएगी.

Bharat Atta Price | Piyush Goyal

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने देश को 60 साल तक गरीबी में धकेलने का काम किया..’, मोदी सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर वार

6 नवंबर 2023 को लॉन्च किया था ‘भारत आटा’
गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने 6 नवंबर 2023 को 27.50 रुपए प्रति किलो की कीमत पर ‘भारत आटा’ लॉन्च किया था. इसे 10​ किलो और 30 किलो के पैक में उपलब्ध कराया जाता है. यह फैसला गेहूं की बढ़ती कीमत की वजह से लिया गया. अभी देश में आटे की औसत कीमत 35 रुपए किलो है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital