Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jharkhand HC: झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस एस चंद्रशेखर, 29 दिसंबर से संभालेंगे कार्यभार

Jharkhand news: झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस एस चंद्रशेखर को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. वह 29 दिसंबर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का काम देखेंगे. चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

Justice S Chandrasekhar Jharkhand HC

न्यायमूर्ति एस चन्द्रशेखर

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jharkhand HC Acting Chief Justice: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। चीफ जस्टिस के सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट के वरीय जज जस्टिस एस चंद्रशेखर हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश) का दायित्व संभालेंगे। यह दायित्व 29 दिसंबर 2023 से प्रभावी होगा।

इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के उपसचिव नारायण प्रसाद की ओर से बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रपति की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कार्यालय की ड्यूटी के निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया है। उन्हें भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियुक्त किया गया है।

गौरतलब हो ​कि चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने इसी साल 20 फरवरी को चीफ जस्टिस पद की शपथ ली थी। अब चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

यह भी पढ़िए: आप भी पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनना चाहते हैं तो झारखंड सरकार देगी ₹15 लाख तक की आर्थिक सहायता



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital