अफेयर ने छीनी कुर्सी: जेन्सन हुआंग से पहले लिस्ट में 6 बड़े नाम
न्यायमूर्ति एस चन्द्रशेखर
Jharkhand HC Acting Chief Justice: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। चीफ जस्टिस के सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट के वरीय जज जस्टिस एस चंद्रशेखर हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश) का दायित्व संभालेंगे। यह दायित्व 29 दिसंबर 2023 से प्रभावी होगा।
इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के उपसचिव नारायण प्रसाद की ओर से बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रपति की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कार्यालय की ड्यूटी के निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया है। उन्हें भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियुक्त किया गया है।
गौरतलब हो कि चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने इसी साल 20 फरवरी को चीफ जस्टिस पद की शपथ ली थी। अब चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
यह भी पढ़िए: आप भी पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनना चाहते हैं तो झारखंड सरकार देगी ₹15 लाख तक की आर्थिक सहायता
Ramayana ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71.24 करोड़…
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…
गुजरात के श्री अंबाजी और पावागढ़ महाकाली आस्था, विरासत और आत्म-चिंतन का अनूठा संगम हैं.…
ICC Cricket Calendar: ICC ने 2035 तक का मेगा क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है.…