देश

Ayodhya Ram Mandir: मकर संक्रांति के दिन अयोध्या जाएंगे कांग्रेस के ये बड़े नेता, सरयू में स्नान कर रामलला के करेंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: लोकसभा चुनाव से पहले राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर उद्घाटन से पहले यूपी में सियासत तेज है. जहां एक ओर भाजपा सरकार पर कांग्रेस सहित सपा व अन्य विरोधी दल राम मंदिर को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं तो इसी बीच खबर सामने आ रही है कि अब कांग्रेस पार्टी के नेता सरयू में डुबकी कर रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मकर संक्रांति (15 जनवरी) के दिन सुबह 9:15 बजे यूपी कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कई कांग्रेस नेता अयोध्या जाने वाले हैं.

पार्टी सूत्रों की मानें तो 15 जनवरी को यूपी कांग्रेस के नेता सुबह 9:15 बजे UPCC दफ्तर से निकलेंगे और अयोध्या पहुंचकर सरयू में डुबकी लगाएंगे. बता दें कि जबसे यूपी कांग्रेस की बागडोर अजय राय ने सम्भाली है, कांग्रेस पार्टी अलग-अलग समय पर सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलती हुई दिखाई दे रही है. अध्यक्ष बनने के बाद से ही अजय राय कहीं हवन तो कहीं मंदिर कार्यक्रमों में शामिल होते दिखाई देते हैं. अध्यक्ष बनने के बाद ही उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही शुरुआत की थी तो वहीं उनके पदभार ग्रहण समारोह में भी काशी के विद्वान पंडितों ने पूजा पाठ कराया था. अजय राय जिस कमरे में बैठते हैं वहां भी उनके पीछे बाबा विश्वनाथ का दरबार है. इस तरह से यूपी में कांग्रेस लगातार सॉफ्ट हिंदुत्व के मार्ग पर चलती दिखाई दे रही है. तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले यूपी भी हिंदुत्व का कार्ड खेलने की पूरी कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: “हनुमान जैसा कोई दूत…भेज दो अब सरकार”, एक और तुलसीदास ने लगाई CM योगी से गुहार, बांस की कलम से 6 साल में लिखा अनोखा ग्रंथ

नवरात्र में हुआ था कन्या पूजन

बता दें कि इस बार शारदीय नवरात्र के मौके पर कांग्रेस पार्टी द्वारा कन्या भोज कराने का भी कार्यक्रम किया गया था. तो वहीं यूपी जोड़ो यात्रा की भी शुरुआत बाबा विश्वनाथ के दर्शन से हुई फिर सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी दर्शन करके यात्रा प्रारंभ हुई और अब मकर संक्रांति के दिन अयोध्या में यूपी कांग्रेस की पूरी टीम रामलला के दर्शन करने जा रही है. खबरों के मुताबिक इस यात्रा में यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा ,पूर्व सांसद पीएल पुनिया समेत तमाम कांग्रेसी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे. इससे पहले सभी अयोध्या पहुंचकर सरयू में स्नान करेंगे और पिर हनुमानगढ़ी के बाद रामलला के दर्शन कर वापस लौट आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

35 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

1 hour ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago