देश

Lok Sabha Election 2024: ‘नीतीश कुमार को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना है…’ सपा की मांग ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की धड़कनें

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं. तो वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के तहत एकजुट हुए सभी विरोधी दल भी चुनाव को लेकर कमर कस चुके हैं, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA Alliance) की ओर से अभी तक प्रधानमंत्री का फेस घोषित नहीं किया गया है और न ही सीटों का बंटवारा हुआ है. इसको लेकर इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं में लगातार मंथन चल रहा है. इसी बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ी मांग रखी है. सपा प्रवक्ता आईपी सिंह के ट्वीट ने इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मांग रखी है और सपा नेता अखिलेश यादव व बिहार के सीएम और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है. आईपी सिंह द्वारा रविवार की सुबह एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर शेयर की गई है. इसी के साथ लिखा गया है, “देश भर के पटेल समाज और PDA ने तय कर लिया है कि पिछड़े वर्ग के पटेल नीतीश कुमार को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना है.” इसी के साथ आगे लिखा है कि, “सिंहासन खाली करो की जनता आती है.”

 

ये भी पढ़ें- Congress: कांग्रेस ने गठित की कई राज्यों की चुनाव समिति, इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, MP में बनाया खास प्लान

खरगे को पीएम फेस बनाने की हुई थी मांग

बता दें कि हाल ही में इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने एक सुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे को अलायंस का संयोजक और पीएम फेस बनाने की मांग की थी, लेकिन खरगे ने इससे इंकार करते हुए कहा था कि, पहले चुनाव हो जाएं फिर इस पर चर्चा की जाएगी. तो वहीं शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से बयान सामने आया है कि, इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों के नेता गठबंधन में पदों के आवंटन पर 10 से 15 दिन के भीतर निर्णय लेंगे. इसी के साथ ही खरगे ने पत्रकारों से बात करते हुए इस बात की भी घोषणा की है कि, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सीट बंटवारे सहित अन्य सभी मामलों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. खबर सामने आ रही है कि, इसी महीने के अंत तक सीटों के बंटवारे पर इंडिया गठबंधन में निर्णय लिया जा सकता है और इंडिया गठबंधन में पीएम फेस पर भी मुहर लग सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

15 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

28 minutes ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

29 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

47 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

1 hour ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

1 hour ago