देश

UP Politics: अखिलेश ने इशारों में बसपा पर लगाया पाला बदलने का आरोप…गठबंधन पर तोड़ी चुप्पी बोले- ” चुनाव बाद कौन लेगा मायावती की गारंटी”

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं. इसी बीच उन्होंने इंडिया गठबंधन में मायावती को शामिल करने की छिड़ी चर्चा पर भी सवाल खड़ा कर दिया है. हालांकि पहले भी वह इंडिया गठबंधन में बसपा को शामिल करने की बात का विरोध कर चुके हैं तो इस बार भी पत्रकारों से बात करते हुए वह खुलकर इस मुद्दे पर बोले और कहा कि चुनाव के बाद उनकी गारंटी कौन लेगा. यह कहकर अखिलेश ने इशारों में ये बात कह दी कि अगर चुनाव बाद मायावती ने पाला बदल लिया तो क्या होगा?

शनिवार को अखिलेश यादव बलिया में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन में शामिल होने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद की उनकी गारंटी कौन लेगा? इसी के साथ ही अखिलेश ने इशारों में ही मायावती पर पाला बदल लेने का आरोप भी लगा दिया है. तो वहीं उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि “अभी ये कांग्रेस की यात्रा है. जब सीट बंटवारें को लेकर फैसला हो जाएगा तो लोग खुद ब खुद अपना समर्थन देने के लिए इस यात्रा से जुड़ेंगे.” बता दें कि राहुल गांधी की यह यात्रा यूपी से होकर गुजरेगी. बता दें कि अभी तक इंडिया गठबंधन में सीट का बंटवारा नहीं हुआ है. तो दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया था. यूपी जोड़ो यात्रा को लेकर अजय राय ने कहा कि, 18 दिन चली यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान हर जिले की समस्याओं से सम्बंधित उनको तमाम ज्ञापन मिले हैं, जिनको वह शीघ्र ही केंद्र एवं राज्य सरकार को भेजेंगे और जनता की वाजिब समस्याओं का निस्तारण कराएंगे.

ये भी पढ़ें- Congress: कांग्रेस ने गठित की कई राज्यों की चुनाव समिति, इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, MP में बनाया खास प्लान

कांग्रेस नेता जाएंगे अयोध्या

बता दें कि मकरसंक्रांति के दिन यानी 15 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव/ प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी के कई बड़े नेता अयोध्या जा रहे हैं और बह 9.15 बजे सरयू नदी में स्नान के बाद रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे. इसके जरिए कांग्रेस हिंदुत्व के एजेंडे को साधने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

5 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

26 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

46 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

52 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago