दुनिया

पोर्न स्टार को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में बढ़ सकती हैं ट्रंप की मुश्किलें, कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोर्न स्टार को गुप्त रूप से धन देने संबंधी मामले की न्यूयॉर्क शहर की एक अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट में ट्रंप भी मौजूद रहे. इस मामले की सुनवाई के लिए जूरी सदस्यों के चयन की प्रक्रिया जारी है. जूरी के 12 सदस्यों और छह वैकल्पिक सदस्यों का चयन किया जाना है.

इस मामले की मैनहट्टन में ऐतिहासिक सुनवाई शुरू होने के पहले दिन किसी जूरी सदस्य का चयन नहीं हो सका था. दर्जनों लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वे इस मामले में निष्पक्ष हो सकते हैं जिसके बाद चयन प्रक्रिया से उन्हें बाहर कर दिया गया. दर्जनों अन्य संभावित जूरी सदस्यों से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं. ट्रंप मंगलवार सुबह नौ बजे से ठीक पहले अदालत कक्ष पहुंचे.

नवंबर से पहले आ सकता है फैसला

यह अमेरिका के किसी भी पूर्व राष्ट्रपति से संबंधित पहला आपराधिक मुकदमा और ट्रंप के चार अभियोगों में से पहला मुकदमा है, जिसकी सुनवाई हो रही है. यह संभवत: ऐसा पहला मुकदमा बन सकता है जिस पर नवंबर को देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान से पहले फैसला आ सकता है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत यात्रा की योजना फिर से स्थगित कर दी

ये है पूरा मामला

बता दें कि ट्रंप द्वारा पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है. उस समय ट्रंप के पोर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इस मामले को छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था.

ट्रंप को बाइडेन दे सकते हैं चुनौती

पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था, जिन्होंने ट्रंप की ओर से पोर्न स्टार को इसका भुगतान किया. ट्रंप इस वर्ष होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं और उनके सामने राष्ट्रपति जो बाइडन की चुनौती होने की संभावना है. ट्रंप ने व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेरा-फेरी करने के 34 गंभीर मामलों में खुद को निर्दोष बताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago