देश

Delhi Liquor Policy Scam Case: के. कविता को बड़ा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानी CBI की मांग, 23 अप्रैल तक के लिए भेजा न्यायिक हिरासत में

Delhi Liquor Policy Scam Cases: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद बीआरएस नेता के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने के कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि सीबीआई ने 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी. क्योकि 23 तारीख को ईडी के केस में भी के कविता की कस्टडी खत्म हो रही है इसलिए 23 तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया. तो वहीं 23 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट में कविता को फिर से पेश किया जाएगा.

दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने के कविता को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था. कविता पर आपराधिक साजिश और खातों में हेराफेरी और भ्रष्टाचार के मामले में रिमांड पर लिया है. पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट में कहा था कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये के रिश्वत को अरेंज करने में के कविता की बड़ी भूमिका रही है. के कविता मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है. सीबीआई ने कोर्ट को यह भी बताया था कि एक बड़े बिजनेसमैन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने उन्हें आबकारी नीति के जरिये सपोर्ट का आश्वासन दिया था.

ये भी पढ़ें- Gold Price: गोल्ड की कीमतों में तेजी के लिए जिम्मेदार हैं भारतीय, रिपोर्ट ने किया चौंकाने वाला दावा, दिया ये सुझाव

सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत है. सीबीआई के वकील ने कहा था कि हम यह बिना किसी आधार के नहीं बोल रहे है, बल्कि हमारे पास इसके सबूत भी मौजूद है. संबंधित आरोपियों के बयान और चैट हमारे पास है. इस मामले से जुड़े कई आरोपियों का बयान दर्ज हुए है. वकील ने कहा कि होटल ताज में बैठक हुई है. सीबीआई ने यह भी कहा था कि के कविता ने हैदराबाद में बिजनेसमैन से मुलाकात की थी. विजय नायर के कविता के लगातार संपर्क में था.

सीबीआई ने कहा कि गोवा चुनाव के लिए हवाला के जरिये पैसा इकठ्ठा किया गया. हमने व्हाट्सएप चैट भी फाइल की है. पैसा आप गोवा से जुड़े एक व्यक्ति को मिला था. सीबीआई ने कोर्ट में यह भी कहा था कि कविता ने दिल्ली में शराब नीति मामले में बातचीत करने के लिए शरत चंद्र रेड्डी को आगे किया था. सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में पुष्टि की है कि अभिषेक बोइनपल्ली ने बताया था कि विजय नायर को 100 करोड़ रुपये दिए थे.

सीबीआई ने शराब नीति में अब तक दाखिल की किए गए आरोप पत्र में मनीष सिसोदिया, विजय नायर और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर तथ्य कोर्ट के सामने रखे, जिसके आधार पर कविता की हिरासत मांगी गई. सीबीआई ने यह भी कहा था कि बुच्ची बाबू के चैट से ये खुलासा हुआ है कि के कविता की इंडो स्प्रिट में हिस्सेदारी थी. हवाला ऑपरेटर के स्टेटमेंट में ये खुलासा हुआ कि 11.9 करोड़ का भुगतान हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

21 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

24 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

40 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

50 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

51 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 hour ago