देश

Ram Navami-2024: रामलला के जन्मोत्सव का देखें सीधा प्रसारण, मंदिर में गूंज रहे हैं घंटे और मंत्र, देखें सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा, Video

Ram Navami-2024: रामनवमी-2024 के मौके पर अयोध्या राम मंदिर में रामलला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. इसका लाइव प्रसारण लगातार जारी है. मंदिर में घंटे और मंत्र लगातार गूंज रहे हैं. लाखों की संख्या में भक्त मंदिर परिसर में खड़े रामलला की अद्भुत छवि निहार रहे हैं. सुबह से ही रामलला के दर्शन के लिए भक्त मंदिर में लाखो भक्त पहुंचे हैं. सुबह पहले मंदिर के गर्भगृह में रामलला का दिव्य स्नान और इत्र लेपन के साथ ही उनका विशेष श्रृंगार किया गया है. इसके बाद दोपहर 12 बजे से रामलला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. पूरी अयोध्या इस समय राममय नजर आ रही है. तो वहीं तय समय पर जब सूर्य देव ने रामलला का अभिषेक किया तो पूरी अयोध्या श्रीराम के जयकारे से गूंज उठी.

सूर्य तिलक का वीडियो शेयर करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है, “सत्यसंधान, निर्वानप्रद, सर्वहित, सर्वगुण-ज्ञान-विज्ञानशाली। सघन-तम-घोर-संसार-भर-शर्वरी नाम दिवसेश खर-किरणमाली॥ सूर्यकुल भूषण श्री रामलला के ललाट पर सुशोभित भव्य ‘सूर्य तिलक’ आज अखिल राष्ट्र को अपने सनातन गौरव से आलोकित कर रहा है. जय जय श्री राम!”

3 मिनट तक हुआ सूर्य देव ने किया तिलक

बता दें कि रामजन्मोत्सव के मौके पर बुधवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का 3 मिनट तक सूर्य देव ने तिलक किया. इस दौरान लाइव टेलीकास्ट के जरिए देश से लेकर विदेश में बैठे भक्तों ने भी ये सुंदर नाजारा देखा. तो वहीं पूरी अयोध्या भगवान राम की भक्ति में डूबी नजर आ रही है. हर भक्त राम-राम का जाप कर रहा है. बता दें कि मंदिर पट रामनवमी के मौके पर भोर में 3:30 बजे से ही खोल दिए गए थे. तभी से भक्त लगातार रामलला के दर्शन कर रहे हैं. मालूम हो कि आम दिनों में मंदिर के कपाट 6.30 बजे खुलते हैं. रामनवमी के मौके पर हनुमानगढ़ी में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं और राम भक्त हनुमान के दर्शन कर रहे हैं.

700 किलोमीटर पैदल चलकर आए राम भक्त

बता दें कि रामनवमी पर रामलला की एक झलक देखने के लिए करीब 40 रामभक्त जयपुर से 700 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे हैं. इस सभी रामभक्तों ने कहा कि वे लोग अपने शहर से 21 मार्च को सिर पर 750 ग्राम चांदी की चरण पादुका, अखंड ज्योति और ध्वजा लेकर रवाना हुए थे. वे बोले कि इस दौरान रामलला का नाम लेते हुए वे अयोध्या पहुंचे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

51 seconds ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

10 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

25 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago