देश

UP Budget Session: अखिलेश यादव ने दी सीएम योगी को आर्थिक सलाहकार बदलने की सलाह, बजट पर बीजेपी सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav: यूपी विधानसभा में नेता विरोधी दल और राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नीति आयोग के आंकड़ों के हवाले से विकास की दिशा में प्रदेश को बहुत पीछे करार देते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास या राम राज्‍य, बिना समाजवाद के संभव नहीं है. अखिलेश यादव ने कहा कि कई विभाग हैं जिसमें बजट में 25% भी खर्च नहीं किया गया है,

उन्होंने कहा कि अगर खर्च नहीं करेंगे तो 5 ट्रिलियन इकॉनमी कैसे बनेगी? अगर आप इनके बजट को देखेंगे तो 2017 से हर साल लगातार बजट कम होते जा रहा है. अब स्थिति ये है कि कई विभागों में सिर्फ 25% खर्च किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि इसका मतलब ये है कि राजस्व के प्राप्ति स्थल पर हेराफेरी कर रहे हैं या फिर बजट को बड़ा दिखाने के लिए हेराफेरी कर रहे हैं. जब आप ऐसे हेराफेरी करेंगे तभी आपको लॉयड जैसी कंपनी हायर करनी पड़ेगी. इनके आर्थिक सलाहाकार कौन हैं जो इन्हें ऐसी सलाह दे रहे हैं.

गरीबी की रेखा से नीचे वाले राज्यों की लिस्ट में यूपी चौथे स्थान पर- अखिलेश

मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट प्रावधानों पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार का यह सातवां बजट है और हर साल सरकार ऐतिहासिक और सबसे बड़ा बजट पेश करने का दावा करती है, लेकिन इतने बजट पेश करने के बाद भी सूबे की स्थिति कई मानकों पर अभी सुधरी नहीं है.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: पुलिस की पकड़ में आया सदाकत खान, मुस्लिम हॉस्टल में रहकर रची थी हत्या की साजिश, कमरे से आपत्तिजनक चीजें बरामद

अखिलेश ने नीति आयोग की 2020-21 की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रिपोर्ट में गरीबी की रेखा से नीचे वाले 28 राज्यों की सूची में यूपी नीचे से चौथे नंबर पर है. भुखमरी समाप्त करने में यूपी पांचवें नंबर पर है. गुड हेल्थ में नीचे से दूसरे नंबर पर है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में 18वें नंबर पर है. अखिलेश यादव ने इन आंकड़ों के जरिये सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को समाजवादी सिद्धांत को समझना होगा. सबका साथ, सबका विकास या राम राज्‍य बिना समाजवाद के संभव नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

2 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

7 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

11 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

19 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

32 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

40 minutes ago