देश

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर, तैयार हुआ फूड सेफ्टी वेंडिंग जोन, श्रद्धालुओं का होगा खास स्वागत

सुभाष सिंह

Ayodhya: धर्म नगरी अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. भगवान रामलला का भव्य मंदिर इसी साल बनकर तैयार होने की सम्भावना जताई जा रही है. अभी से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या में फूड सेफ्टी वेंडिंग जोन तैयार करा दिया है. श्रद्धालुओं के स्वाद को ध्यान में रखते हुए यहां साउथ इंडियन फूड भी उपलब्ध कराया जाएगा.

फिलहाल अभी 30 दुकानों का चयन किया गया है जिसमें 5-5 दुकानों में अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया है और इस स्टाल में खास बात यह होगी कि शुद्ध और स्वादिष्ट पकवान बनाया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग खुद खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिक चंद्र सिंह कर रहे हैं और इस स्वादिष्ट पकवान में 5 स्टाल साउथ इंडियन डिश के भी होंगे, जिस से आने वाले श्रद्धालुओं को खाने और पीने की कोई समस्या नहीं होगी.

पढ़ें इसे भी- Prayagraj Encounter: ‘मेरे पति को जबरन मुसलमान बता दिया गया, हम लोग हिंदू हैं’- उस्मान के एनकाउंटर पर बोली पत्नी- मुझे भी मार दो

गोलगप्पे और आइक्रीम भी मिलेगा

मानिक चंद्र सिंह ( सहायक आयुक्त खाद्य ) ने बताया कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना है जिसमें खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग और नगर निगम के सहयोग से एक फूड सेफ्टी वेंडिंग जोन को तैयार किया गया है. इसके अंतर्गत 30 ठेलों का चयन किया गया था, जिसमें बाहर के आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए 5-5 कॉर्नर अलग-अलग बनाए गए हैं. इसमें 5 साउथ इंडियन डिश के 5 फास्ट फूड कॉर्नर हैं. 5 गोलगप्पे और आइसक्रीम के कॉर्नर दिए गए हैं.

इस तरह से पूरी दुकान को तैयार किया गया है. यहां पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है कि जो भी श्रद्धालु यहां आएं, उनको शुद्ध और शाकाहारी व लजीज व्यंजन ही मिले. साथ ही खाने के स्थान पर पूरे परिसर को बार-बार साफ कराया जा रहा है और जगह-जगह डस्टबिन रखी गई है व लोगों से अपील की जा रही है कि जो भी कूड़ा हो उसे डस्टबिन में ही डालें. इस तरह से श्रद्धालुओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

9 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

13 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

18 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

25 minutes ago