देश

Holi in Vrindavan: वृंदावन में विधवा माताओं ने खेली फूल और अबीर की होली, कभी बेरंग थी इनकी जिंदगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हक

अमित भार्गव

Holi in Vrindavan: होली के मौके पर मथुरा-वृंदावन में लगातार होली के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. वृंदावन में सोमवार को मनाई गई होली कुछ खास रही, क्योंकि इस दिन बड़ी संख्या में विधवा माताओं ने फूलों की होली का जश्न मनाया और जमकर एक-दूसरे पर फूल बरसा कर होली खेली और एक-दूसरे के माथे पर अबीर-गुलाल का टीका भी लगाया.

बुरी दशा थी विधवा माताओं की, समाज से रहती थीं दूर

घरों से तिरस्कृत की गईं देश भर से विधवा माताएं वृंदावन में भगवान भजन को आती थीं और फिर सड़कों पर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थीं, लेकिन कुछ साल पहले वृंदावन की इन्ही विधवा माताओं की दुर्दशा जब मीडिया के माध्यम से सामने आई, तो सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए इनकी जिम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं को दे दी थी. इसके बाद से सामाजिक संस्थाओं ने इनकी देखभाल शुरू कर दी और इनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: उस्मान के एनकाउंटर के बाद बीजेपी नेता बोले- “कहा था न कि मिट्टी में मिला देंगे…”

वर्तमान में सुलभ इंटरनेशनल संस्था हजारों विधवा माताओं की जिम्मेदारी उठा रही है और उनकी बेरंग जिंदगी में रंग भरने का काम कर रही है. इसी के साथ समाज की तमाम बंदिशों को तोड़कर उनके सपनों को साकार कर रही है. अब ये माताएं समाज में रहकर हर तीज त्योहार को खुशियों के साथ मनाती हैं और हंसती हैं, गाती हैं. जीवन की खुशियां मनाती हैं. सोमवार को वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में संस्था के सहयोग से आयोजित होली के उत्सव के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और फूलों के साथ गुलाल की भी होली खेली.

नहीं मनातीं थीं त्योहार

सुलभ इंटरनेशनल संस्था की संस्थापक विंदेस्वरी पाठक बताती हैं कि समाज की तमाम बंदिशों के चलते ये माताएं सड़कों पर अपनी जिंदगी बिताने को मजबूर थीं और इनको त्योहार भी मनाने की मनाही थी. इनकी दुनिया बेरंग थी. इनको समाज से अलग कर दिया गया था. मगर संस्था ने नौ साल के अंदर इनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ा और इनके जीवन में फिर से रंग घोलने का काम किया है, जो कि अनवरत जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

8 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

25 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago