देश

Ramcharitmanas: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नहीं थम रहा विरोध, लखनऊ में फूंका गया पुतला, जमकर हुई नारेबाजी

Ramcharitmanas Controversy: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्रीरामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को दारुल शफा के अंदर राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के नेतृत्व में उनका पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के कार्यकर्ता हाथ में नारे लिखे हुए पोस्टर बैनर लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन कर रहे हैं और नारेबाजी भी कर रहे हैं. पुतला मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह के नेतृत्व मे लखनऊ स्थित दारुल सफा में फूंका गया. इसी के साथ मांग की गई कि स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल भेजा जाए.

हाल ही में सपा एसएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्मग्रंथ श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि रामचरितमानस (Ramcharitmanas) में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते. उन्होंने सरकार से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की थी.

मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए इसकी कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग की थी. इसी के बाद से पूरे प्रदेश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है. उन्होंने संतों व महंतों पर भी विवादित टिप्पणी की थी. इसी मुद्दे को लेकर संत-महात्मा के भी बयान सामने आ चुके हैं. बावजूद इसके मौर्य के बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. दूसरी तरफ, उनके समर्थन में रविवार को कुछ लोगों ने  रामचरितमानस की प्रतियां फूंक कर इस विवाद को और हवा दे दी थी. रविवार को लखनऊ में मौर्य के समर्थकों ने रामचरितमानस की प्रतियां फूंक कर जमकर नारेबाजी की.

ये भी पढ़ें: Delhi: 12वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या, दो गुटों के बीच झगड़े में गई छात्र की जान, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस मुद्दे पर बीजेपी के निशाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आ गए हैं. उन पर सवाल उठाया जा रहा है कि सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथ के अपमान के बाद भी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

6 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

16 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

30 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

30 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

1 hour ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago