रामपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने आकाश सक्सेना को उम्मीदवार बनाया
उत्तरप्रदेश में उपचुनावों की सियासी लड़ाई अब काफी दिलचस्प हो गई है. क्योंकि बीजेपी ने भी अपने तीनों सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही बीजेपी ने जो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. उसमें सबसे ज्यादा चर्चा रामपुर विधानसभा के प्रत्याशी को लेकर हो रही है. क्योंकि बीजेपी ने आजम खान की विधायकी रद्द कराने वाले आकाश सक्सेना को अब मैदान में को उतारा है. और आकाश की आजम खान से लंबे समय से कानूनी लड़ाई चलती आ रही है.
बीजेपी ने रामपुर विधानसभा सीट पर आकाश सक्सैना को मैदान में उतारा है. और ये वो शख्स हैं, जिसने आजम खान को जेल की सलाखों के पीछे भेजने में सबसे ज्यादा रोल निभाया है. बता दें कि आजम को 3 साल की सजा हुई है वो उन्ही की याचिका आकाश ने ही कोर्ट में दायर की थी. जिसके बाद उनको 3 साल की सजा के अलावा उनकी विधायकी भी रद्द कर दी गई है. इतना ही आकाश सक्सेना ने आजम खान के खिलाफ जौहर यूनिवर्सिटी से लेकर उनकी हेट स्पीच तक के मामले में अदालत लड़ते रहे हैं.
इससे पहले आकाश सक्सेना ने 2022 के विधानसभा चुनावों में आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ा था. तब आजम ने उनको बुरी तरह से चुनाव में हरा दिया था. और आजम ने ये चुनाव जेल में रहते हुए जीता था. लेकिन फिर एक बार बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है. रामपुर उपचुनाव में बीजेपी से टिकट मिलने के बाद उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि वह सबके साथ और सबके विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे.
बता दें की आकाश सक्सेना पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना के बेटे है. और वो प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे चुकें हैं. उन्होने भी आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वो भी उन्हे हरा नहीं सके. आकाश सक्सेना के प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा में हलचल बढ़ गई है. इसलिए सपा का भी अब मंथन शुरू हो गया है. हालांकि सपा ने अभी किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है. आजम खां आज शाम 6 बजे पार्टी कार्यालय पर कई नेताओं के साथ बैठक करेंगे. उसमें विचार विमर्श के बाद ही कोई फैसला लेंगे.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…