देश

Rampur: रामपुर में युवक को दावत के दौरान दागी तीन गोलियां, पुरानी रंजिश में हुई हत्या से मचा हड़कम्प

Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुरानी रंजिश में दावत के दौरान ही एक युवक को तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिससे मौके पर हड़कम्प मच गया. जानकारी के मुताबिक करीब 2 साल पहले एक युवक की हत्या के मामले में मृतक आरिफ शामिल था औऱ वह एक मामले में जेल भी जा चुका है. हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाली बिलासपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुट गई है.

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से इलाके में हड़कम्प मच गया है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. दूसरी ओर मृतक आरिफ एक हत्या के मामले में भी आरोपी था और इस मामले में वह जेल भी जा चुका है. पुलिस इस मामले में फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन कर रही है और घटना से सम्बंधित सबूत इकट्ठे कर रही है. दूसरी ओर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. यह घटना रामपुर के बिलासपुर तहसील के सकटुआ गांव से सामने आई है. घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक आपराधिक व्यक्ति था, उसके खिलाफ एक मर्डर का मुकदमा था और पहले भी जेल जा चुका था. उसकी दावत के दौरान हत्या कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में होगा लाइव प्रसारण, पांच लाख मंदिरों में किया जाएगा आयोजन, 10 करोड़ परिवारों को निमंत्रण देगा VHP

2021 में हत्या का आरोपी था मृतक

आरिफ 2021 में एक हत्या का आरोपी था और इस घटना के बाद माना जा रहा है कि, उसी हत्या का बदला आरिफ की हत्या कर लिया गया है. यह पुरानी रंजिश का मामला है और इसमें फरजंद नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा गहै. पुलिस को मिली जानकारी दे मुताबिक, आरिफ की हत्या में फरजंद शामिल है, हालांकि अभी तक आरिफ की हत्या को लेकर किसी की ओऱ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में तहरीर मिलती है को उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि, 2021 में जिस हत्या में आरिफ शामिल था, उसी के परिजनों का नाम इस हत्या में सामने आ रहा है. फिलहाल अभी मृतक के परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago