देश

Banda News: पराली जलाने पर दो दर्जन से अधिक किसानों पर की गई बड़ी कार्रवाई, वसूला गया भारी भरकम जुर्माना, DM ने अधिकारियों को भी दी चेतावनी

Banda News: उत्तर प्रदेश में खेतों में पराली जलाने को लेकर किसानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी प्रदेश के तमाम हिस्सों में पराली जलाने का काम किया जा रहा है. ताजा खबर बांदा से सामने आ रही है, यहां करीब 24 से अधिक किसानों पर कार्रवाई की गई है और हजारों का जुर्माना वसूला गया है. इसी के साथ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद बांदा में कृषि विभाग लगातार सैटेलाइट के जरिए खेतों पर नजर रख रहा है. इस सम्बंध में कृषि विभाग के उप निदेशक विजय कुमार ने बताया कि लगातार जागरूक करने के बावजूद किसान पराली जला रहे हैं. अब इनसे जुर्माना वसूला जा रहा है. हमारी अपील है कि पर्यावरण को देखते हुए किसान पराली न जलाएं. बता दें कि वायु प्रदूषण को देखते हुए पराली जलाने को लेकर सरकार सख्त है और कृषि विभाग बांदा पर्यावरण सुरक्षा को लगातार किसानों को जागरूक करने का दावा कर रही है, लेकिन फिर भी किसान पराली जला रहे हैं. सैटेलाइट से निगरानी में करीब दो दर्जन से ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं. इसके बाद नोटिस जारी कर किसानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. वहीं अधिकारियों की जांच में अतर्रा, बबेरू और बांदा में किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं. विजय कुमार के मुताबिक, करीब 22 किसानों से एक लाख 32 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसी के साथ शेष किसानों की जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के 6 लोगों की मौत, जा रहे थे हरिद्वार, ट्रक के नीचे घुसी अनियंत्रित कार

पराली न जलाएं, खेत में डालें

कृषि विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि किसानों को पराली न जलाने को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है और इसको खेत में डालने की सलाह दी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि फसलों के अवशेष से कंपोजिट खाद भी बनाई जा सकती है. पराली जलाने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाता है. खेत को लाभ देने वाले जीवाणु और केंचुए मर जाते हैं. साथ ही खेतों में फसलों की पैदावार क्षमता भी कम हो जाती है. इसलिए किसानों से अपील है कि पराली न जलाएं बल्कि उसे खाद के रूप में प्रयोग करें.

डीएम ने अधिकारियों और तहसीलदारों को किया अलर्ट

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पराली जलाने के मामले से निपटने के लिए DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिले के सभी SDM और तहसीलदार को अलर्ट किया है और सभी को हर वक्त निगरानी करने का आदेश दिया है और घटनाएं सामने आने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति पराली जलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.  उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी है और कहा है कि यदि घटनाएं सामने आईं और अफसरों ने संज्ञान नहीं लिया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रैफिक चालान के नए नियमों से भड़के दिल्ली के वकील, 21 सितंबर को करेंगे पूर्ण हड़ताल और प्रदर्शन

संशोधित मोटर व्हीकल नियमों के तहत ट्रैफिक चालानों का निपटारा एसडीएम और अन्य अधिकारियों को…

1 minute ago

सूखी लकड़ी को काटने से पहले पिता करते थे नमन, राष्ट्रपति मुर्मू ने सुनाया बचपन का किस्सा

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बचपन की स्मृति साझा करते हुए बताया कि…

3 minutes ago

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल कल पहुंचेंगे अयोध्या, करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन

Rajesh Mangal Ayodhya Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल मंगलवार को अयोध्या…

8 minutes ago

‘छात्रों की गूंज’ में उड़ा PM का मजाक? NDA का करारा हमला, विपक्ष का जवाब- ‘मुद्दों से भाग रही BJP’

Rahul Gandhi PM Modi Mimicry Row: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की नकल करने पर…

14 minutes ago

2011 का मुरादाबाद कांड याद दिलाकर भड़के BJP सांसद बृज लाल, बोले- अखिलेश सरकार ने बचाए थे दंगाई

पूर्व पुलिस महानिदेशक और बीजेपी सांसद बृज लाल ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते…

24 minutes ago

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत!’: सीबीएसई के टॉकाथॉन में पीएम मोदी के विजन की गूंज, ट्रेंड हुआ #CBSETalkathon

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए…

30 minutes ago