देश

ED ने सीएम सोरेन के प्रेस सलाहकार पिंटू को भेजा समन, 16 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

Ranchi News : अनुमानित 1,250 करोड़ के अवैध खनन घोटाला और जमीन घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों को समन भेजना शुरू कर दिया है. ईडी ने समन जारी करते हुए सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी ,साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को 11 जनवरी और बिल्डर विनोद सिंह को 15 जनवरी को ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है. अगर तय तारीख पर ये लोग ईडी कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तो उसके बाद फिर से समन जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कहीं सूख रहे अंडरवियर तो कहीं उगी झाड़ियां… पटना के मोइनुल हक स्टेडियम का हाल बेहाल

3 जनवरी को ईडी ने की थी छापेमारी

साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और ईडी के गवाह विजय हांसदा को प्रभावित करने से जुड़े मामले में ईडी ने बीते तीन जनवरी को बड़ी कार्रवाई की थी. ईडी ने एक साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, डीएसपी राजेंद्र दुबे, साहिबगंज के खनन कारोबारी खुदानिया बंधु, मुख्यमंत्री के दोस्त विनोद कुमार सिंह, रोशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान शेल कंपनियों के जरिए निवेश, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के साक्ष्य एजेंसी को मिले हैं. बरामदगी के आधार पर ही ईडी अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

26 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

36 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

1 hour ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

3 hours ago