देश

RAPIDX: पीएम नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या होगा ‘नमो भारत’ का रूट

Ghaziabad: पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया. 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर का पहला खंड – साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबा है. कल 21 अक्टूबर से इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा.

ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन ट्रेनें ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएंगी. दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन द्वारा परिचालन सुबह 06:00 बजे आरंभ होगा और दोनों दिशाओं के स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी. दुहाई-साहिबाबाद के बीच 17 किमी की दूरी मी-हाई-स्पीड ट्रेन महज 12 मिनट में पूरी कर लेगी. वहीं मेरठ-दिल्ली के बीच नमो भारत ट्रेन में केवल 55-60 मिनट लगेंगे.

इन शहरों के लिए वरदान है RAPIDX

देश की ये पहली रैपिडएक्स ट्रेन कामकाज के लिए गाजियाबाद, साहिबाबाद और मेरठ से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगी. मेरठ से दिल्ली में आने में जहां अभी लोगों को घंटों सड़क के रास्ते पर धक्के खाने पड़ते है, वहीं इस ट्रेन की सुविधा से लोग महज 55 मिनट में सफर पूरा कर लेंगे. रैपिडएक्‍स ट्रेनें 180 किमी/घंटा की डिजाइन स्पीड और 160 किमी/घंटा की ऑपरेशनल स्पीड के साथ मेट्रो की तुलना में 3 गुना तेज चलती हैं.महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित हैं. साथ ही, प्रत्येक कोच में विकलांग यात्रियों/वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी सीटें आरक्षित हैं

रैपिडएक्स ट्रेन ‘नमो भारत’ में यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों और चालक दल से बातचीत की.

देखें रुट- पहले खंड में रैपिड रेल साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो के बीच चलाई जाएगी.

RAPIDX ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं

रैपिडएक्स ट्रेन में 6 डिब्बे हैं, जिनमें लगभग 1700 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं. इंटीग्रेटेड एसी सिस्टम, ऑटोमेटिक डोर कंट्रोल सिस्टम और सामान रखने की जगह सहित बहुत सी ऐसी और भी सुविधांए हैं, जो मेट्रो में नहीं हैं. हर स्टैंडर्ड कोच में 72 सीटें और प्रीमियम कोच में 62 सीटें हैं. ये ऑटोमेटिक डोर कंट्रोल सिस्टम से जुड़े होंगे. नॉर्मल कोच में तीन-तीन दरवाजे होंगे तो प्रीमियम कोच में दो-दो दरवाजे होंगे.

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) लगाए जाएंगे और ट्रेनों के दरवाजों को इस पीएसडी से जोड़ा जाएगा. हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप आदि को चार्ज करने की सुविधा रैपिडएक्‍स में उपलब्ध कराई जाएगी. सीट के साथ ही कोट हैंगर भी दिया गया है. रैपिडएक्‍स में वाईफाई की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. डायनेमिक रूट मैप और इंफोटेंटमेंट सिस्टम भी कोच में लगा होगा.

पार्किंग का होगा इंतजाम

स्टेशनो की पार्किंग में अधिक संख्या में वाहनों के पार्किंग के लिए इंतजाम किए गए हैं. इन स्टेशनों पर पिक एंड ड्रॉप के लिए वाहनों की 10 मिनट तक की पार्किंग फ्री रहेगी. वहीं इसके बाद पार्किंग शुल्क देना होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

11 seconds ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

34 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

51 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago