MP Election 2023: 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. राज्य में चुनावी बिगुल बज गया है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाना शुरू कर दिया है. भाजपा, कांग्रेस के बाद अब बसपा की ओर से भी उम्मीदवारों के नामों को फाइनल किया जा रहा है. मायावती की पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की छठवीं लिस्ट जारी कर दी है. मायावती की राज्य में मौजूदगी बीजेपी और कांग्रेस के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है.
लिस्ट के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी ने भोपाल उत्तर सीट से महेंद्र वानखेड़े को चुनावी समर में उतारा है. वहीं हरि प्रसाद इछावर सीट से ताल ठोकेंगे. बसपा ने उज्जैन और बडवाह से त्रिलोक राठौर और मुकेश परमार को मौका दिया है. इतना ही नहीं नारगदा-खारचौद से सीमा गोकुल गोयल को मैदान में उतारा गया है. महेश्वर सीट पर बीएसपी ने सुखराम उपाध्याय को उतारा है.
लिस्ट के मुताबिक, आगर से गंगाराम जोगचंद्र, भोपाल उत्तर से महेंद्र वानखेड़े, हुजूर से रणधीर भोजने, तेंदूखेड़ा रमा कुशवाह, हरदा से प्रहलाद राठौर, करेरा से शांतीदास फले, नरसिंपहुर से संजय मागर, गाडरवारा से शंकर लाल निनामा, बुरहानपुर से सुनील नायके, गुना से भगवान लाल भंडारी, मैहर से वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, दमोह से प्रताप रोहित, बरघाट से किरण मरकाम, बासौदा से चंदा बी, नरेला से मुकेश गौर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से सुरेश उबनारे, सुरखी से सतनाम सिंह दांगी, विदिशा से द्वारिका प्रसाद धाकड़, शमशाबाद से महाराज सिंह, कुरवाई से जानकी प्रसाद और सिरोंज से तोषनी पंथी को टिकट दिया है.
यह भी पढ़ें: गहलोत साहब और मेरे बीच प्यार देख बीजेपी के पेट में हो रहा दर्द- सचिन पायलट का पलटवार
बता दें कि BSP ने इससे पहले 17 अक्टूबर को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए पांचवी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. पहली सूची में पार्टी ने 7 नामों का ऐलान किया था. इसके बाद दूसरी लिस्ट में 9, तीसरी लिस्ट में 26 और चौथी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे.
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
SWAMI SWAROOPANANDA LAUNCHES YOU ARE THE SKY: चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड स्वामी स्वरूपानंद ने…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…