देश

RBI के 90 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी- भारत डिजिटल पेमेंट का ग्लोबल लीडर, इसका श्रेय आरबीआई को

PM Narendra Modi on RBI 90 Years: पीएम नरेंद्र मोदी आज 1 अप्रैल को मुंबई के दौरे पर हैं. आज नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत हुई है. इसके साथ ही आज ही देश के सबसे बड़े केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना को 90 साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर पीएम ने बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय पर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आरबीआई गवर्नर शक्तिदास दास भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आरबीआई की भूमिका देश के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद अहम है. आरबीआई जो भी करता है वह देश के सामान्य जनमानस को सीधे तौर पर प्रभावित करता है. इस बैंक ने अंतिम मुहाने पर खड़े व्यक्ति तक वित्तीय लाभ पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. पीएम ने आगे कहा कि आरबीआई ने समय-समय पर अपनी विश्वसनीयता साबित की है.

डिजिटल करेंसी एक गेमचेंजर

पीएम ने आगे कहा कि आरबीआई की डिजिटल करेंसी एक गेमचेंजर बनकर सामने आ रही है. वहीं ग्लोबल लीडरशिप में भी आरबीआई ने भारत की साख को हमेशा से मजबूत बनाए रखा है. उन्होंने कहा कि वैश्विक वित्तीय सिस्टम से देश के युवाओं के आने वाले वर्षों में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. डिजिटल पेमेंट सिस्टम में आज दुनिया को राह दिखा रहे हैं. अब तो निर्माण के क्षेत्र में भी देश लगातार तरक्की कर रहा है.

ये भी पढ़ेंः कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा, ईडी बोली- गोल-मोल जवाब दे रहे

पीएम ने की आरबीआई गवर्नर की तारीफ

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर फील्ड में सतत विकास के लिए वित्त की आवश्यकता होती है ऐसे में बैंकिग सिस्टम की इस सभी में बड़ी अहम भूमिका होती है. इस दौरान पीएम ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि हमारे गवर्नर आउट ऑफ द बाॅक्स जाकर सोचने में माहिर हैं. बता दें कि आरबीआई के 90 साल पूरे होने पर पीएम ने 90 रुपए का सिक्का भी लाॅन्च किया.

ये भी पढ़ेंः कच्चातिवू द्वीप श्रीलंका के पास कैसे चला गया… विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खोली कांग्रेस-DMK की पोल

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago