आस्था

शीतला अष्टमी पर करें इन चीजों का दान, हर संकट हो जाएंगे दूर; खुशियों से गुलजार होगा घर-परिवार

Sheetala Ashtami 2024: सनातन धर्म में शीतला अष्टमी पर्व का खास धार्मिक महत्व है. इस पर्व के बारे में पुराणों में भी जिक्र किया गया है. स्कंद पुराण के अनुसार, संसार को रोगमुक्त और स्वस्थ रखने का काम ब्रह्मा जी ने माता शीतला को सौंपा. यही वजह है चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला माता की पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन दान भी किया जाता है ताकि धर-परिवार के लोग स्वस्थ और आनंद रहें. इसके अलावा इस दिन लोग बच्चों की अच्छी सेहत के लिए भी माताएं शीतला माता की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं. ऐसे में यहां शीतला अष्टमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, समय, महत्व, उपाय और दान के बारे में विस्तार से जानिए.

शीतला अष्टमी शुभ मुहूर्त 2024

पंचांग के अनुसार, शीतला अष्टमी तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल शाम 9 बजकर 09 मिनट से हो चुकी है. जो कि 2 अप्रैल को शाम 8 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी. इस साल शीतला अष्टमी 2 अप्रैल को मनाई जाएगी. शीतला अष्टमी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शाम 6 बजकर 53 मिनट तक है.

शीतला अष्टमी पर किन चीजों का करें दान

  • शीतला अष्टमी के दिन दान करने की परंपरा है. ऐसे में इस दिन भूखों को भोजन कराना चाहिए. अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं, को जरुरतमंदों को भोजन की सामग्री दान के तौर पर प्रदान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन और अन्न की कोई कमी नहीं रहती है.
  • शास्त्रों के अनुसार, इस दिन लोगों को ठंढ़ा पानी पिलाने और मिठाई खिलाने से घर में क्लेश नहीं होता है.
  • शीतला अष्टमी के दिन मंदिर में झाड़ू और सूप का दान करना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे शीतला माता जल्द प्रसन्न होती हैं.
  • शीतला अष्टमी के दिन मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को खाने-पीने की वस्तुएं दान कारनी चाहिए. साथ ही उन्हें कुछ दक्षिणा (रुपये-पैसे) की देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि इस दिन कुम्हारन की पत्नी नहीं खाती है, तब तक शीलता माता की पूजा सफल नहीं होती.

शीतला अष्टमी व्रत का महत्व

शीतला अष्टमी व्रत के महत्व की चर्चा स्कंद पुराण में भी की गई है. स्कंद पुराण के मुताबिक, ब्रह्मा जी ने शीतला माता को सृष्टि को स्वच्छ और रोगमुक्त रखने का दायित्व सौंपा. यही वजह है कि उन्हें स्वच्छता की देवी की तौर पर पूजा जाता है.

शीतला अष्टमी उपाय

शीतला अष्टमी को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए हैं. इन उपायों के करने से खास लाभ मिलता है. साथ ही माता शीतला की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में शीतला अष्टमी के दिन ठंढ़े पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं. इस उपाय का धार्मिक महत्व और वैज्ञानिक कारण दोनों ही खास हैं. गर्मी के मौसम में ठंढ़े पानी से स्नान करने पर कई प्रकार के रोग दूर होते हैं.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, गायब हो जाएगा सूर्य; नजर आएगा शैतान!

Dipesh Thakur

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

27 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

48 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

53 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago