देश

एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह बात सिर्फ चुनावों की हो रही है. नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें जनता कर रही है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए जानते हैं चुनाव से जुड़ी 19 मार्च की 10 बड़ी खबरें, जिन पर पूरे दिन रही देश की नजर.

सेलम में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (19 मार्च) को तमिलनाडु के सलेम में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि “INDI गठबंधन वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं. हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है. आप देखिए और किसी धर्म का अपमान DMK और कांग्रेस का INDI गठबंधन नहीं करता. किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता. लेकिन, हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते.

11 अम्मा शक्तियों का सम्मान

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी लगातार बीजेपी के समर्थन में चुनावी रैलियां कर रहे हैं. पीएम मोदी अभी मिशन साउथ इंडिया पर हैं. जहां पर ताबड़तोड़ रोड-शो और जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सेलम में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर एक अलग ही नजारा दिखाई दिया. पीएम मोदी ने मंच पर 11 नारी शक्तियों का सम्मान किया.

शरद पवार को बड़ी राहत

महाराष्ट्र में एनसीपी में हुए दो फाड़ के बाद अब एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिए हैं कि शरद पवार की पार्टी को लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ का उपयोग करने और पार्टी चिन्ह ‘तुरहा बजाते व्यक्ति’ का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए.

पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा

एनडीए में सीट न मिलने से नाराज हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार (19 मार्च) को केंद्रीय मंत्री पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि ‘उनके और उनकी पार्टी के साथ अन्याय हुआ’ है. बिहार में एनडीए के सीट-बंटवारा समझौते में RLJP गुट का कोई उल्लेख नहीं होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है. त्याग-पत्र देने के बाद उन्होंने कहा, ‘5-6 दिन पहले मैंने प्रेस वार्ता में कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा, जब तक NDA सीटों की घोषणा नहीं करती.

सीता सोरेन ने ज्वॉइन की बीजेपी

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने मंगलवार (19 मार्च) को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद संगीता सोरेन ने बीजेपी का दामन थाम लिया. तीन बार की विधायक सीता सोरेन हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं. वह राज्य की जामा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्होंने जेएमएम चीफ शिबू सोरेन को लिखे पत्र में उनके खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया है.

वी. रमेश को याद कर भावुक हुए पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तमिलनाडु के सलेम में रैली को संबोधित करते हुए बेहद भावुक हो गए. बीजेपी के राज्य महासचिव ‘ऑडिटर’ वी रमेश को याद करते हुए इमोशनल होकर उन्होंने अपना भाषण रोक दिया. अपने नेता को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं सेलम में हूं. मुझे ऑडिटर रमेश की याद आ रही है. आज सेलम का मेरा वो रमेश नहीं है. रमेश ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की. वह हमारी पार्टी के समर्पित नेता थे. वह एक महान वक्ता और बहुत मेहनती व्यक्ति थे. मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

NDA में शामिल होगी MNS

महाराष्ट्र नवनिर्माण ,सेना के प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. अमित शाह से मिलने से पहले इन दोनों नेताओं की बैठक हुई थी. जिसके बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे. माना जा रहा है कि राज ठाकरे की MNS जल्द ही एनडीए का हिस्सा बन सकती है. गठबंधन को लेकर सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही है.

कांग्रेस छोड़ सकते हैं संजय निरुपम

महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता संजय निरूपम जल्द ही कांग्रेस छोड़ सकते हैं. सूत्रों का ये भी कहना है कि पूर्व सांसद संजय निरूपम उत्तर पश्चिम सीट को शिवसेना उद्धव गुट को देने के बाद से नाराज चल रहे हैं. इसके अलावा उनकी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से भी नाराजगी है. ऐसे में संजय निरुपम कांग्रेस छोड़ने का मन बना रहे हैं.

चुनाव के मद्देनजर शस्त्र जमा करने के निर्देश जारी

जम्मू-कश्मीर की 5 सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही अब यहां पर चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. इसी कड़ी में जम्मू प्रशासन ने सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने-अपने शस्त्र तत्काल जमा करा दें. बता दें कि यहां पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा और नतीजे 4 जून को आएंगे. जम्मू प्रशासन ने लोकसभा चुनावों की घोषणा के मद्देनजर सोमवार को 4,914 लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने-अपने हथियार पुलिस के पास जमा करने का निर्देश दिया है. जम्मू लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा.

प्रत्याशियों के खर्च पर EC की नजर

निर्वाचन आयोग ने इस बार चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए विशेष तैयारी की है. जिला स्तर पर नौ टीमें, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खर्च का हिसाब-किताब देखेंगी. इन टीमों के साथ केंद्र एवं राज्यों की 25 एजेंसियों को लगाया गया है. अगर कहीं पर छापा मारने या धरपकड़ करने की नौबत आती है, तो ईडी, बीएसएफ, लोकल पुलिस, आयकर विभाग, आईटीबीपी व डीआरआई सहित दो दर्जन एजेंसियां, अविलंब मौके पर पहुंचेंगी. उक्त 25 एजेंसियों में से कोई न कोई बल या प्रवर्तन विंग, चुनावी क्षेत्र में मौजूद रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago