लाइफस्टाइल

अब तक की सबसे खतरनाक बीमारी, जिसमें रातों रात बदल जाता है बोलने का तरीका, जानें कैसे होती है और इसका इलाज

Foreign Accent Syndrome: आजकल दुनियाभर में तरह-तरह की अजीबोगरीब बीमारियां फैलने लगी है. जिनपर यकीन करना बड़ा ही मुश्किल होता है. अब अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर का ही एक मामला है, जहां एक महिला लगातार दो हफ्तों तक कोमा में थी और जब वह कोमा से बाहर आई तो उसके बोलने का तरीका ही बदल गया था. दरअसल, महिला की उम्र 24 साल है और उसका नाम समर डियाज है. हैरान करने वाली बात ये है कि महिला अपनी जिंदगी में कभी भी न्यूजीलैंड नहीं गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोमा से उठते ही उसने कीवी लहजे में बोलना शुरू कर दिया.

फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम क्या है

इस बीमारी का नाम फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम है. इसे एक्सेंट चेंज सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है. इस अजीबोगरीब बीमारी में लोगों का उच्चारण अचानक ही बदल जाता है. ऐसे में लोगों को उस मरीज के बोलने का तरीका सुनकर बहुत ही हैरानी होती है कि ऐसा कैसे संभव है. दरअसल, आमतौर पर अलग-अलग देशों के लोगों के बोलने का तरीका और उच्चारण अलग-अलग होता है. जैसे अमेरिका का कोई व्यक्ति अलग तरीके से अंग्रेजी बोलता है, जबकि किसी भारतीय व्यक्ति का अंग्रेजी बोलने का तरीका अलग होता है. इन दोनों ही जगहों के लोगों को एक दूसरे का उच्चारण सीखने में महीनों या सालों लग जाते हैं, लेकिन फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम से पीड़ित लोग आसानी से किसी अन्य एक्सेंट में बोलने लगते हैं.

किस तरह से होता है फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम

कहते हैं कि यह एक दुर्लभ सिंड्रोम है, जिसका पहला मामला साल 1907 में सामने आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बीमारी दिमाग के बाएं तरफ वाले भाग ब्रोका में चोट लगने के कारण हो सकती है, क्योंकि शरीर का यही भाग स्पीच में मदद करता है. जब अचानक ही दिमाग तक पहुंचने वाले खून का बहाव रूक जाए और दिमाग की नसें फट जाएं तो ये बीमारी हो सकती है.

इस बीमारी का इलाज

इस बीमारी के इलाज का तरीका ये है कि अगर दिमाग पर चोट लगने के कारण ऐसा हुआ है तो सर्जरी के जरिये दिमाग के क्लॉट को यानी दिमाग में खून को जमने से रोका जाता है, लेकिन अगर किसी अन्य वजह से लोगों को ऐसा हो जाता है, तो फिर उनके इलाज के लिए स्पीच थेरेपी और काउंसलिंग थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago