खेल

IPL 2024, CSK Full Squad, Schedule: आईपीएल 2024 से पहले जानें चेन्नई सुपर किंग्स का फूल स्क्वॉड, मैच टाइमिंग, मैच शेड्यूल, अंक तालिका और अन्य डिटेल्स

IPL 2024, CSK Full Squad, Match Timing, Vanue: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. 17वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा. इस खबर में आपको हम चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में सभी तरह की जानकारी देंगे. चेन्नई के मुकाबले कब-कब और किस टीम के खिलाफ होगी, ये भी जानकारी देंगे. इसके अलावा आपको चेन्नई के फुल स्क्वॉड की भी जानकारी मिलेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच आरसीबी के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक मैदान पर होगा. चेन्नई टीम पिछले साल की विजेता टीम है. चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में रहेगी. उनकी अगुवाई में सीएसके अब तक 5 बार (साल 2010, 2011, 2018, 2021, 2023)) आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. पिछले सीजन में चेन्नई की ओर से न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने सर्वाधिक 672 रन बनाए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स टीम 2024, मैच शेड्यूल, समय, जगह

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरूआत सीएसके और आरसीबी के बीच होगी. पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई पिछली साल की चैंपियन है.

तारीख दिन टीमें शहर मैदान समय
22 मार्च 2024 शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम रात 8:00 बजे
26 मार्च 2024 मंगलवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम शाम 7:30 बजे
31 मार्च 2024 रविवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स विशाखापत्तनम डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम शाम 7:30 बजे
05 अप्रैल 2024 शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शाम 7:30 बजे

आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई की पूरी टीम

आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में 24 खिलाड़ी हैं. इसमें से 7 खिलाड़ी विदेशी हैं. इनमें सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी न्यूजीलैंड के हैं. वहीं सीएसके में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अरावेल्ली अवनीशी भी शामिल हैं.

खिलाड़ी देश रोल
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) भारत विकेटकीपर बल्लेबाज
अरावेल्ली अवनीश भारत विकेटकीपर बल्लेबाज
मोईन अली इंग्लैंड ऑलराउंडर
दीपक चाहर भारत गेंदबाज
मुकेश चौधरी भारत गेंदबाज
तुषार देशपांडे भारत गेंदबाज
शिवम दुबे भारत ऑलराउंडर
ऋतुराज गायकवाड़ भारत बल्लेबाज
राजवर्धन हंगरगेकर भारत गेंदबाज
रविंद्र जडेजा भारत ऑलराउंडर
अजय मंडल भारत ऑलराउंडर
डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड ऑलराउंडर
मथीशा पथिराना श्रीलंका गेंदबाज
अजिंक्य रहाणे भारत बल्लेबाज
मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश गेंदबाज
शेख रशीद भारत बल्लेबाज
रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड ऑलराउंडर
समीर रिजवी भारत बल्लेबाज
मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड ऑलराउंडर
निशांत सिंधु भारत ऑलराउंडर
सिमरजीत सिंह भारत गेंदबाज
प्रशांत सोलंकी भारत गेंदबाज
शार्दुल ठाकुर भारत ऑलराउंडर
महेश तीक्षणा श्रीलंका गेंदबाज

आईपीएल 2023 में चेन्नई का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 में विजेता रही है. वहीं अंक तालिका में वह दूसरे नंबर पर रही थी. चेन्नई ने फाइनल मुकाबले में गुजरात को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

टीम मैच खेले जीते हारे बेनतीजा नेट रनरेट अंक
चेन्नई सुपर किंग्स 14 08 05 1 +0.652 17

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, दोनों देशों के बीच खेली जाएगी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago