यादव समाज पर निरहुआ ने दिया विवादित बयान
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और बीजेपी के सांसद निरहुआ ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन करने वाले यादवों को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर अब भारी बवाल खड़ा हो गया है. अखिलेश यादव के समर्थकों ने निरहुआ के पुतले को आग के हवाले करके विरोध जताया है.
दरअसल, आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ ने 2 दिन पहले वाराणसी से सटे चंदौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आजमगढ़ में कोई विकास कार्य नहीं हुआ. इस दौरान उन्होंने अपने भाषाण में कुछ ऐसी लाइनें बोल दी जिस पर अब भारी विवाद छिड़ गया है. निरहुआ ने मंच से यादव समाज पर बोलते हुए कहा था कि ‘असली यादव देश के, बचे कुछ अखिलेश के.’ बीजेपी सांसद निरहुआ के इस बयान पर यादव समाज के लोग भारी गुस्से में दिख रहे हैं. शुक्रवार को चंदौली के बसाढ़ीपुर गांव और धानापुर इलाके में उन्होंने निरहुआ का पूतला फूंका और उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की.
यादव समाज पर विवादित टिप्पणी करने पर बीजेपी सासंद निरहुआ के खिलाफ नाराज लोग सड़क पर उतर आए हैं. यादव समाज के लोगों ने निरहुआ के इस बयान को बेतुका और बिल्कुल गलत बताया है. साथ ही निरहुआ से इस बयान पर देश के सभी यादव समाज के लोगों से माफी मांगने की मांग की है.
बीजेपी सांसद निरहुआ के यादव समाज पर विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि निरहुआ को यादव समुदाय से माफी मांगनी चाहिए. उनके द्वारा कहे गए ये शब्द घोर निंदनीय हैं. एक सांसद को इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता. निरहुआ का यह बयान अशोभनीय है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…
Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…
Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…
1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…
UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव…