Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘असली यादव देश के, बचे-खुचे अखिलेश के’, निरहुआ के इस बयान पर यूपी में बवाल, फूंके जा रहे पुतले

'असली यादव देश के, बचे-खुचे अखिलेश के', निरहुआ के इस बयान पर यूपी में बवाल, फूंके जा रहे पुतले

यादव समाज पर निरहुआ ने दिया विवादित बयान

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और बीजेपी के सांसद निरहुआ ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन करने वाले यादवों को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर अब भारी बवाल खड़ा हो गया है. अखिलेश यादव के समर्थकों ने निरहुआ के पुतले को आग के हवाले करके विरोध जताया है.

दरअसल, आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ ने 2 दिन पहले वाराणसी से सटे चंदौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आजमगढ़ में कोई विकास कार्य नहीं हुआ. इस दौरान उन्होंने अपने भाषाण में कुछ ऐसी लाइनें बोल दी जिस पर अब भारी विवाद छिड़ गया है. निरहुआ ने मंच से यादव समाज पर बोलते हुए कहा था कि  ‘असली यादव देश के, बचे कुछ अखिलेश के.’ बीजेपी सांसद निरहुआ के इस बयान पर यादव समाज के लोग भारी  गुस्से में दिख रहे हैं. शुक्रवार को चंदौली के बसाढ़ीपुर गांव और धानापुर इलाके में  उन्होंने निरहुआ का पूतला फूंका और उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की.

निरहुआ मांगे माफी-यादव समाज

यादव समाज पर विवादित टिप्पणी करने पर बीजेपी सासंद निरहुआ के खिलाफ नाराज लोग सड़क पर उतर आए हैं. यादव समाज के लोगों ने निरहुआ के इस बयान को बेतुका और बिल्कुल गलत बताया है. साथ ही निरहुआ से इस बयान पर देश के सभी यादव समाज के लोगों से माफी मांगने की मांग की है.

निरहुआ का बयान अशोभनीय

बीजेपी सांसद निरहुआ के यादव समाज पर विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी ने एक बयान जारी किया है.  इस बयान में पार्टी के प्रवक्ता  मनोज सिंह काका ने कहा कि निरहुआ को यादव समुदाय से माफी मांगनी चाहिए. उनके द्वारा कहे गए ये शब्द घोर निंदनीय हैं. एक सांसद को इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता. निरहुआ का यह बयान अशोभनीय है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital