देश

Recep Tayyip Erdogan: भारत को मिले UNSC की स्थायी सदस्यता, तुर्किए को होगा गर्व, G20 समिट में बोले राष्ट्रपति एर्दोगन

दिल्ली में आयोजित हुए जी-20 समिट में शामिल होने पहुंचे तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूएनएससी में भारत की सदस्यता की वकालत की है. एर्दोगन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दुनिया पांच देशों से कहीं बड़ी है. अगर भारत को UNSC की स्थायी सदस्यता मिलती है तो उन्हें गर्व महसूस होगाा. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि गैर स्थायी सदस्यों को भी एक रोटेशनल वे में सदस्य बनने का मौका मिलना चाहिए.

UNSC में भारत को मिले स्थायी सदस्यता

तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि UNSC में पांच स्थायी सदस्य हैं. जिसमें अमेरिका, फ्रांस, चीन, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं, लेकिन दुनिया इन पांच देशों से कहीं ज्यादा बड़ी है. उन्होंने कहा कि अगर भारत जैसे देश को यूएनएससी की स्थायी सदस्यता मिलती है तो तुर्किए को गर्व होगा.

सभी देशों को सदस्य बनने का मिले मौका

एर्दोगन ने ये भी कहा कि सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र का बारी-बारी से सदस्य बनने का मौका मिले. अभी फिलहाल 15 देश इसके सदस्य हैं. जिसमें पांच स्थायी और 10 रोटेशनल सदस्य हैं. इसलिए अस्थायी सदस्य वाले देशों को भी स्थायी सदस्यता दी जाए. उन्होंने कहा कि ” हम एक ऐसे मैकेनिज्म की बात कर रहे हैं जिससे 195 देशों को सदस्य बनने का मौका मिलना चाहिए.

यह भी पढ़िए: PM मोदी का मास्टरस्ट्रोकः जी-20 समिट ने भारत के नेतृत्व और इनोवेशन से दुनिया को कराया रूबरू

दो साल में दो बार एर्दोगन से मिले पीएम मोदी

बता दें कि जब ये बातें एर्दोगन कह रहे थे तो लोग काफी अचंभित थे, क्योंकि एर्दोगन हमेशा से पाकिस्तान के पक्ष में खड़े रहे हैं. जो कश्मीर के मुद्दे पर भी भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं, लेकिन इस सब के बावजूद भी पीएम मोदी की पिछले दो सालों में दूसरी बार तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एर्दोगन से 2022 में समरकंद में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में मिले थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago