लाइफस्टाइल

Yoga Session: रोज 5 मिनट करें तितली आसन, महिलाओं के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें अभ्‍यास का सही तरीका

Yoga Health Benefits: देश के अधिकतर जगहों में मानसून प्रवेश कर चुका है और तेज बारिश की वजह से लोग सुबह वॉकिंग या जॉगिंग के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे. ऐसे में आप घर पर बैठकर योग की मदद से अपने शरीर को फिट और एक्टिव बना सकते हैं. अगर आप योग और आसनों का नियमित अभ्‍यास करें तो कुछ ही दिनों में आपके शरीर में सकारात्‍मक अंतर नजर आने लगेगा. आज  के यूट्यूब लाइव सेशन में योगाचार्या सविता यादव (Savita Yadav) ने कुछ बैठकर करने वाले योग और आसनों की जानकारी दी और विस्‍तार से तितली आसन का अभ्‍यास कराया. तो आइए जानते हैं कि आप किस तरह तितली आसन का अभ्‍यास कर सकते हैं.

इस तरह करें तितली आसन

तितली आसन करने से पहले आपने पैरों की स्‍ट्रेचिंग करना जरूरी है. इसके लिए आप अपने दोनों पैरों को आगे की तरफ सीधा करें. अब एक हाथ से एक पैर को मोड़ते हुए अच्‍छी तरह पकड़ें और गोद में लेने की मुद्रा में इनर थाई को स्‍ट्रेच करें. अब 10 की गिनती तक इसी मुद्रा में हुए एक बार पीछे और एक बार आगे घूमते हुए तरह स्‍ट्रेच करें. इसी तरह दूसरे पैर की स्‍ट्रेचिंग भी अच्‍छी तरह कर लें.

आसन लगाएं

अब आप दोनों पैरों के घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं और दोनों तलवों को आपस में मिलाएं. इस मुद्रा में आपके घुटने तितली के पंख की तरह दिखेंगे. अब आप तलवों को दोनों हाथ से अच्‍छी तरह पकड़कर गर्दन, पीठ सीधा कर बैठ जाएं. आप महसूस करेंगे कि पूरे शरीर की स्‍ट्रेचिंग हो रही है.

ये भी पढ़ें:Jawan Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर जवान ने तोड़ा रिकॉर्ड, की सबसे ज्यादा कमाई, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

अभ्‍यास करें

इस मुद्रा में कुछ देर बैठने के बाद अभ्‍यास शुरू करें. इसके लिए आप अपने घुटनों को तितली की तरह एक बार फर्श की तरफ स्‍ट्रेच करें और एक बार अच्‍छी तरह से उठाएं. अब लगातार 1 मिनट तक अपने घुटनों को ऊपर नीचे इसी तरह करते रहें और फिर रिलैक्‍स करें. इस तरह आप 4 से 5 सेट में कम से कम 5 मिनट तक तितली आसन का अभ्‍यास रोज करें.

इसके फायदे

तितली आसन करने से आपके पेल्विस एरिया में खिंचाव होता है, जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा, ये हिप्‍स, थाई के अंदरूनी हिस्‍सा, पीठ और पैर के मसल्‍स में खिंचाव कर स्‍ट्रेस को दूर करने का भी काम करता है. यही नहीं, ये पाचन और पेट संबंधी समस्‍याओं को भी दूर करने में मदद कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

2 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

14 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

36 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago