देश

IGI एयरपोर्ट पुलिस ने चोरी के 8 अन्य मोबाइल फोन बरामद किए, आरोपी की पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद हुआ खुलासा

IGI Airport Police: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और 12 मोबाइल फोन बरामद किए थे. मोबाइल चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ ही पुलिस ने दर्ज तीन मामलों (E-FIR No. 13/2023 (14/01/2023) U/s 379 IPC, 33/2023 (30/01/2023) U/s 379 IPC और 40/2023 ( 02/02/2023) U/s 379 IPC) को सफलतापूर्वक सुलझा लिया था. वहीं मुख्य सप्लायर से पूछताछ के बाद पुलिस ने 8 और हाई एंड मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने एक और केस (41/2023 (02/02/2023) U/s 379 IPC) को सफलतापूर्वक सुलझाने का दावा किया है.

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में जसवंत सिंह ने 4 मामले दर्ज कराए थे. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सैमसंग गैलेक्सी और आईफोन-13 समेत कुल 25 मोबाइल फोन दुबई भेजे जाने वाले कन्साइनमेंट से चोरी हुए थे. गोदाम से कार्गो एरिया जाने के रास्ते में कन्साइनमेंट से फोन चोरी के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था, इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.

इस मामले में एसएचओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया. चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर रखा गया और उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाने लगी. कुछ दिनों बाद बरेली और आसपास के इलाके में इनमें से कुछ मोबाइल फोन सक्रिय हो गए. इसके बाद पुलिस की टीम ने पड़ताल तेज की तो मालूम हुआ कि बरेली के ही शेर सिंह ने अलग-अलग लोगों को मोबाइल फोन बेच दिए थे.

इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की और शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में पूछताछ के दौरान शेर सिंह ने खुलासा किया कि उसने अरुण कुमार और पवन कुमार से औने-पौने दामों पर 17 सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन खरीदे थे. उसने यह भी खुलासा किया कि पवन और अरुण चोरी के मोबाइल फोन आनंद कार्गो कंपनी में काम करने वाले दो ड्राइवरों मनीष कुमार और सत्येंद्र यादव से खरीदते थे. इस मामले में आरोपी मनीष और सत्येंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके पास से 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए.

आरोपी शेर सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया गया और इस दौरान पूछताछ जारी रही. पुलिस ने बरेली स्थित उसके घर की तलाशी ली और उसके बयान के आधार पर 08 मोबाइल फोन (05 सैमसंग और 03 एप्पल आई फोन-13) बरामद किए गए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

1 minute ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago