देश

UP: पूर्व BJP मंत्री धर्म सिंह सैनी ने मान्यता के लिए ली थी 1.60 करोड़ की रिश्वत? STF ने पीए को बनाया गवाह

योगी सरकार में पूर्व आयुष मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी पर एसटीएफ (STF) का शिकंजा कस सकता है. घूस लेने के मामले में एसटीएफ पूर्व मंत्री से पूछताछ करेगी. STF की टीम धर्म सिंह सैनी से उनके पूर्व सचिव राजकुमार दिवाकर के बयान के आधार पर पूछताछ करेगी.

दरअसल, राजकुमार दिवाकर ने एसटीएफ को दिए बयान में कहा था कि आयुष कॉलेज को मान्यता देने के लिए मंत्री धर्म सिंह सैनी को घूस मिली थी. साथ ही आयुष के पूर्व प्रभारी शिक्षा डॉक्टर उमाकांत के बयानों में भी सैनी पर घूस लेने का आरोप लगा है.

कॉलेजों में एडमिशन को लेकर हुआ घोटला

यह पूरा मामला आयुष कॉलेजों में बिना नीट (NEET) परीक्षा के एडमिशन लेने के मामले को लेकर है. जिसमें बड़े स्तर पर धांधली हुई थी. असल में इस परीक्षा में कम मेरिट के 891 छात्रों को उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेज में एडमिशन दिया गया था. सबसे ज्यादा गड़बड़ी आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन लेने को पायी गई थी. वहीं इसमें चौंकाने वाली बात यह थी कि मेरिट में कम नंबर पाने वाले छात्रों को अच्छे कॉलेजों में एडमिशन दे दिया गया. यहां तक कि इसमें कुछ छात्रों को तो बिना नीट की परीक्षा दिए एडमिशन मिल गया था.

यह भी पढ़ें-      Kanpur Dehat Case: जिन्ना तो चले गए, उनके वारिस के रूप में कई लोग बच गए- ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

इस पूरे घोटाले के मामले में यूपी (STF) ने एक चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट में पूर्व प्रभारी शिक्षा डॉक्टर उमाकांत और पूर्व निदेशक एसएन सिंह के नाम समेत 15 आरोपियों के नाम शामिल हैं. पूर्व सचिव ने आरोप लगाया है कि आयुष में यूजी की मान्यता के लिए धर्म सिंह सैनी के 1 करोड़ 10 लाख और पीजी के लिए 50 लाख रुपए की घूस मिली है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगा आरोप

सुप्रीम कोर्ट के 2019 के एक आदेश के अनुपालन के लिए घूस लेने का आरोप लगा है. आरोप है कि आयुष काउंसिलिंग में बची हुई सीट को बारहवीं पास छात्र और छात्राओं से भरने के आदेश के बाद कुल एक करोड़ साठ लाख रुपए की घूस ली गई. घूस की इस राशि को पूर्व मंत्री और अफसरों में बांटा गया. यह खुलासा एसटीएफ टीम ने अपनी चार्जशीट में किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

7 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

8 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago