फोटो-सोशल मीडिया
Israel Recruitment: कौशल विकास निगम की ओर से इस्राइल भर्ती प्रक्रिया जारी है. खबर सामने आ रही है कि हरियाणा के बाद यूपी से भी कुशल श्रमिकों की भर्ती की जाएगी. तो वहीं हरियाणा के रोहतक जिले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में भर्ती प्रक्रिया चल रही थी. भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन यानी रविवार को 500 के करीब उम्मीदवार पहुंचे और उनके स्किल्स का टेस्ट लिया गया. बता दें कि यहां पर सुबह 7 बजे से टेस्ट शुरू हो गए थे. इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एमडीयू परिसर में मौजूद रहे. जानकारी मिली है कि, ट्रायल और परीक्षा के बाद ही श्रमिकों का अंतिम चुनाव किया जाएगा. इससे पहले, इजराइल के लिए कुशल श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया को देखने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के निदेशक अजय कुमार रैना भी रोहतक पहुंचे. उन्होंने श्रमिकों से भर्ती प्रक्रिया में एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है.
पत्रकारों से बात करते हुए अजय कुमार रैना ने बताया कि, भारत सरकार और इजराइल सरकार के बीच पिछले दिनों करार हुआ था, उसी के तहत फिलहाल रोहतक में कुशल श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने यह भी बताया कि, यह भर्ती प्रक्रिया पूरे देश के लिए है, जिसमें पूरे देश से कोई भी कुशल श्रमिक आवेदन कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि, निगम की ओर से सभी राज्य सरकारों को इजराइल की भर्ती प्रक्रिया के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार ने ही इस बारे में पहल की. इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, 23 जनवरी से उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया के लिए कौशल परीक्षण भी शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि, ऑनलाइन आवेदन के बाद श्रमिक का डाटा इजराइल सरकार को भेजा जाता है, जिसे इजराइल की पॉपुलेशन इमीग्रेशन एंड बॉर्डर अथारिटी द्वारा सत्यापित किया जाता है. डाटा सत्यापित होने के बाद श्रमिक का कौशल परीक्षण लिया जाता है. इसी के बाद ये देखा जाता है कि श्रमिक को भेजना है या नहीं. फिलहाल भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण चल रहा है.
हरियाणा के रोहतक जिले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कौशल विकास निगम की ओर से चल रही इस्राइल भर्ती प्रक्रिया बीते रविवार को पूरी हो गई. इसमें 500 के करीब उम्मीदवार पहुंचे. अजय कुमार रैना ने बताया कि, इस दौरान उम्मीदवारों के स्किल्स की परख की गई. सुबह 7 बजे से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए एमडीयू परिसर पहुंचे थे. अब फाइनल चुनाव होगा. रोहतक के बाद अब उत्तर प्रदेश में इजरायल के लिए भर्ती प्रक्रिया का आगाज होने वाला है.
मालूम हो कि, इजराइल के लिए कुशल श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया को देखने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के निदेशक अजय कुमार रैना भी रोहतक पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने श्रमिकों से भर्ती प्रक्रिया में एजेंटों से सावधान रहने की अपील की. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, यह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से निःशुल्क है और अगर कोई एजेंट किसी श्रमिक से पैसे मांग रहा है तो वह गलत है. गौरतलब है कि, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के पास तमाम ऐसे मामले आए हैं, जिसमें शिकायत मिली है कि, कुछ एजेंट इजराइल की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पैसा ले रहे हैं. इसी के बाद निदेशक ने श्रमिकों को सावधान रहने की सलाह दी है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…