रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित ‘वार्षिक भारत सम्मेलन’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. नीता अंबानी हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व डीन नितिन नोहरिया के साथ भारतीय कला एवं संस्कृति के विभिन्न पहलुओं तथा विश्व में भारत के योगदान पर चर्चा करेंगी. ‘भारत से विश्व तक’ विषय पर आधारित यह सम्मेलन 15-16 फरवरी को अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा और इसमें 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है.
पिछले कुछ वर्षों में नीता अंबानी वैश्विक मंच पर भारत की सबसे प्रभावशाली आवाज के रूप में उभरी हैं. हार्वर्ड में वह भारत की सॉफ्ट पावर और विश्व के लिए प्रासंगिकता की पुनः कल्पना करेंगी. सम्मेलन में प्रौद्योगिकी, जलवायु, आर्थिक विकास, लोकतंत्र, कूटनीति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी. यह सम्मेलन पिछले 22 वर्षों से हार्वर्ड के छात्रों द्वारा आयोजित किया जा रहा है. यह सम्मेलन ऐसे भारत को उजागर करेगा जो न केवल विश्व की एक उभरती हुई महाशक्ति है, बल्कि आधुनिकता और विकास में भी गहराई से निहित है, तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश देता है.
ये भी पढ़ें- रिलायंस डिजिटल इंडिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स सेल शुरू
-भारत एक्सप्रेस
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…
Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…
भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…