उत्तर प्रदेश

यूपी के सीतापुर में बेटे ने अपनी ही मां को फावड़े से काटा, जानें क्या है पूरी घटना?

यूपी के सीतापुर में एक शराबी बेटे ने दिन दहाड़े अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी.शराबी बेटे ने मां पर फावड़े से प्रहार कर वारदात को अंजाम दिया. घटना से पहले शराबी बेटे ने मां के हाथ और पैर बांध दिए थे.घटना सूचना के बाद समूचे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी होते ही पुलिस के आलाधिकारियों सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. यह हत्या वारदात शहर कोतवाली इलाके के पूर्णागिरी मोहल्ले की है.

शराब में धुत बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूर्णागिरि में 55 वर्षीय ऊषा देवी अपने बड़े बेटे विपिन और बहू के साथ रहती थीं. उनका छोटा बेटा कपिल अवस्थी, जो शराब का आदी था, वह अलग मकान में रहता था. बताते हैं कि गुरुवार की दोपहर को ऊषा देवी अपने बड़े बेटे के घर से छोटे बेटे के घर गईं. वहां कपिल ने शराब के लिए पैसे मांगे, जिसे मां ने देने से मना कर दिया. इसी बात पर गुस्साए कपिल ने फावड़े से अपनी मां पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार और सीओ सिटी अमन सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बड़े बेटे विपिन की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई कपिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है.

एएसपी उत्तरी सीतापुर प्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम का गठन कर जल्द आरोपियों को पकड़ने की कारवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

जितेन्द्र सैनी- रिपोर्ट

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

27 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

48 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

53 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago