खेल

क्या बांग्लादेश क्रिकेट में रचेगा इतिहास? नजमुल हसन शांतो की चुनौती- “हम चैंपियन बनने जा रहे हैं”

Shanto on Champions Trophy: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल हसन शांतो (Nazmul Hasan Shanto) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि उनकी टीम केवल हिस्सा लेने नहीं बल्कि पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

हालांकि, 2023 के वनडे विश्व कप में बांग्लादेश का प्रदर्शन खास नहीं रहा था. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो मुकाबले जीते थे और उसके बाद से केवल एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी, जब उन्होंने मार्च 2024 में श्रीलंका को 2-1 से हराया था. इसके बावजूद शांतो का मानना है कि उनकी टीम अब पहले से कहीं ज्यादा संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हुई है.

शांतो ने कहा,

“हम चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने के लक्ष्य से जा रहे हैं. इस टूर्नामेंट में हर टीम के पास जीतने की क्षमता है, लेकिन हमें खुद पर भरोसा है. हम अपनी पूरी मेहनत और लगन से खेलेंगे और इतिहास रचने की कोशिश करेंगे.”


इसे भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा उलटफेर, 5 बड़े बदलाव- Steve Smith बने कप्तान


ग्रुप स्टेज में कड़ी चुनौती

बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है, जहां उनका सामना बड़े मुकाबलों से होगा…

  • 20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई)
  • 24 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (रावलपिंडी)
  • 27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (रावलपिंडी)

अगर बांग्लादेश इन मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उसे सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है, जहां किसी भी टीम के लिए वे खतरा साबित हो सकते हैं.

टीम की मजबूती.. नई ऊर्जा, नया संतुलन

टीम में इस बार अनुभवी शाकिब अल हसन को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन कप्तान शांतो का मानना है कि उनकी 15 सदस्यीय टीम पूरी तरह से संतुलित है.

“हमारे पास इस बार न केवल युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा है, बल्कि अनुभवी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी है. पहले हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज नहीं थे, लेकिन अब हमारी पेस यूनिट मजबूत हो चुकी है. हमारे पास अब रिस्ट स्पिनर भी हैं, जो पहले नहीं थे. अगर सभी खिलाड़ी अपने दायित्व को ठीक से निभाएं, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं.”

बांग्लादेश टीम स्क्वॉड

कप्तान नजमुल हसन शांतो सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदॉय, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, जाकेर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, ऋषद हसन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, परवेज हसन इमोन, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा.

क्या बांग्लादेश बड़ा उलटफेर कर सकता है?

बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास गवाह है कि यह टीम बड़े टूर्नामेंट में कभी-कभी अप्रत्याशित नतीजे देती है. 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर सबको चौंका दिया था. इस बार उनकी टीम और भी संतुलित नजर आ रही है, जिससे वे किसी भी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं.

बांग्लादेश की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि उनके अनुभवी खिलाड़ी जैसे मुशफिकुर रहीम और महमुदुल्लाह किस तरह से प्रदर्शन करते हैं और युवा खिलाड़ी दबाव में कैसा खेलते हैं. अगर उनकी पेस यूनिट और स्पिनर्स अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो बांग्लादेश को हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए भारी पड़ सकता है.


इसे भी पढ़ें- आरसीबी ने Virat Kohli को कप्तानी से हटाया, अब ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

33 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

1 hour ago