रिलायंस फाउंडेशन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपनी वार्षिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 5100 छात्रों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ग्रांट प्रदान की जाएगी.
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2025 तय की गई है, और इसके लिए केवल वही छात्र पात्र होंगे जिन्होंने अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट के पहले वर्ष में नियमित रूप से दाखिला लिया हो.
इस कार्यक्रम के तहत अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए 2 लाख रुपये तक और पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए 6 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप विशेष रूप से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और लाइफ साइंसेज जैसे प्रमुख क्षेत्रों के 100 सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को दी जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण शोध कार्यों में भाग ले सकें.
रिलायंस फाउंडेशन का यह स्कॉलरशिप कार्यक्रम केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो सामाजिक, पर्यावरणीय और डिजिटल विकास के क्षेत्रों में नेतृत्व कर सकें. गौरतलब है कि रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 2022 में धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती के अवसर पर घोषणा की थी कि अगले 10 वर्षों में 50,000 स्कॉलरशिप्स प्रदान की जाएंगी.
इस कार्यक्रम के तहत रिलायंस पिछले 29 वर्षों से प्रतिभाशाली छात्रों की सहायता कर रहा है और अब तक 28,000 से अधिक छात्र विभिन्न योजनाओं से लाभ उठा चुके हैं. फाउंडेशन का कहना है कि इन छात्रों में से अधिकांश आज अपने पेशेवर जीवन में सफल हैं और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
छात्र इस स्कॉलरशिप के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और आवेदन करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन की वेबसाइट scholarships.reliancefoundation.org
पर जा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…