दुनिया

पीएम मोदी और मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत, द्विपक्षीय समेत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच गुरुवार को फोन पर बातचीत हुई. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों समेत रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर चर्चा की गई. बताया गया कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचार-विमर्श किया. राष्ट्रपति मैक्रों ने हाल ही में वॉशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हुई बैठकों का आकलन साझा किया और गाजा की स्थिति को लेकर भी अपने विचार रखे.

रक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी में सहयोग पर समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान और जल्द से जल्द शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया. इसके अलावा, दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, नागरिक परमाणु सहयोग, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहित द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया तथा वर्ष 2026 को “इनोवेशन का वर्ष” के रूप में भव्य रूप से मनाने पर सहमति जताई.

मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा

राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के शीघ्र निष्कर्षण के प्रति समर्थन भी व्यक्त किया. साथ ही, दोनों नेताओं ने सभी मुद्दों पर संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई. इससे पहले, पीएम मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी.

मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा था, “मेरे मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करना और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करना हमेशा सुखद अनुभव होता है. भारत और फ्रांस मिलकर हमारी धरती के हित में कार्य करते रहेंगे.”

सुरक्षा मामलों में सहयोग का आश्वासन

बता दें कि अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मैक्रों ने 12 जून को प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर संपर्क किया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि इस कठिन घड़ी में फ्रांस, भारत और उसके नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया था कि फ्रांस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा.


ये भी पढ़े: Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई हवाई पाबंदी, रिश्तों में तल्खी बरकरार


भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

9 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

31 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

35 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

38 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

40 minutes ago