देश

AP Global Summit: आंध्र प्रदेश में 50 हजार नई नौकरियां लाएगा रिलायंस, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

AP Global Summit: ‘आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि “रिलायंस ग्रुप आंध्र प्रदेश में 50 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा. इसके साथ ही पूरे देश में आंध्र के उत्पादों को रिलायंस पहुंचाएगा. इसके लिए रिलायंस रिटेल, प्रदेश से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों के अलावा अन्य उत्पादों की ज्यादा से ज्यादा खरीद करेगा.” उन्होंने कहा कि “रिलायंस आंध्र में 10 गीगावाट सोलर पॉवर प्लांट में निवेश करेगा.”

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में मुकेश अंबानी ने रिटेल सेक्टर में क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि “रिलायंस रिटेल ने प्रदेश के 6 हजार गांवों में 1 लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है.”

बड़ी संख्या में दिए रोजगार- अंबानी

उन्होंने आगे कहा कि “डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है. रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं.”

जियो ट्रू5जी से अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति- अंबानी

मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के बारे में बताया कि, “जियो ट्रू 5जी का रोलआउट आंध्र प्रदेश सहित पूरे भारत में 2023 के अंत से पहले पूरा हो जाएगा. 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करके जियो ने राज्य में सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन डिजिटल नेटवर्क फुटप्रिंट बनाया है, जो प्रदेश की 98 प्रतिशत आबादी को कवर करता है. जियो ट्रू5जी से अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर व्यापार और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

मुकेश अंबानी ने कहा कि, “रिलायंस राज्य की आर्थिक ताकत पर विश्वास करने वाली पहली कुछ भारतीय कंपनियों में से एक रही है. प्रदेश में हमने अपने KG-D6 बेसिन और उसकी पाइपलाइन्स पर 1,50,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया है. जल्द ही KG-D6 बेसिन, भारत के कुल गैस उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान करने लगेगा.”

ये भी पढ़ें: Reliance Jio: रिलायंस जियो का प्रॉफिट 28 प्रतिशत बढ़ा, 4638 करोड़ का हुआ मुनाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि “यहां शानदार उद्योगों और उद्योगपतियों की लंबी कतार है खासतौर पर फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर में और सबसे ऊपर आंध्र के पास विशाल समुद्री सीमा है जो उसे एक ब्लू इकोनॉमी में बदलने की ताकत रखती है. उन्होंने भरोसा जताया कि आंध्र, नए भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago