देश

Think-20 Meet: सांची में बौद्ध स्तूप देखकर अभिभूत हुए जी-20 देशों के प्रतिनिधि

जी-20 के विशेष थिंक-20 कार्यक्रम में शामिल होने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंगलवार को भ्रमण के लिए रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन-स्थल सांची पहुँचे. सभी अतिथि स्तूप देख कर अभिभूत हुए और इसे विश्व शांति की भूमि बताया.

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के स्तूप परिसर में पहुँचने पर सभी का भारतीय संस्कृति अनुसार चंदन का तिलक लगा कर तथा पुष्प भेंट कर भव्य स्वागत किया गया. जी-20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिएस्तूप के प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा विशेष साज-सज्जा भी की गई. शांति का टापू कहे जाने वाले सांची में हुए आत्मीय स्वागत से सभी प्रतिनिधि अभिभूत हो गए. यहां स्कूली बच्चों ने भी बैंड की धुन बजाकर और जयहिंद का घोष कर अतिथियों का स्वागत किया.

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने सांची स्तूप परिसर में बौद्ध स्तूपों सहित अन्य धरोहरों को देखा तथा उनकी सुंदरता, बनावट और स्थापत्यशैली देख कर मंत्रमुग्ध हो गए. बौद्ध स्तूपों के साथ ही साँची के नैसर्गिक सौंदर्य ने भी उन्हें आकर्षित किया. इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा भगवान बौद्ध की शिक्षाओं और सम्राट अशोक के संदेशों से अवगत करवाया गया. साथ ही साँची स्तूपों की स्थापत्य शैली, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की जानकारी दी गयी.

साँची स्तूप परिसर में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक वीरेन्द्र कोरे द्वारा विभिन्न भाषाओं में बांसुरी का गायन तथा बांसुरी से पक्षियों की आवाज की प्रस्तुति दी गई. साथ ही भारत के ख्याति प्राप्त आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के कलाकारों तथा एआईआर के ए ग्रेड कलाकार तबला वादक मो. नईम, शाहिद मासूम, वसीम मासूम द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी गई.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago