सांकेतिक तस्वीर
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उनकी सेवाओं और वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा. देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल मिलाकर 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है.
अगर श्रेणी के अनुसार देखा जाए इनमें 140 को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), वहीं 93 को राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और इसके अलावा 668 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) से सम्मानित किया गया है. गृह मंत्रालय ने इन अवार्ड के लिए चुने गए नामों की घोषणा की. वहीं इस संदर्भ में गृह मंत्रालय ने बताया कि इस साल 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल मिलाकर 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.
उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों ने दिखाया अदम्य साहस
पुलिस पदक से सम्मानित किए गए 140 वीरता पुरस्कारों में से ज्यादातर वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 80 कर्मियों के अलावा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 45 कर्मियों को उनके साहस और वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है.
बात करें वीरता के लिए मिलने वाले सबसे ज्यादा पुरस्कारों की तो वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले 140 कर्मियों में सबसे ज्यादा सीआरपीएफ के 48 लोग हैं. वहीं क्षेत्रवार देखा जाए तो इनमें 31 महाराष्ट्र, 25 जम्मू-कश्मीर पुलिस, 9 झारखंड और 7 दिल्ली को अलावा एक छत्तीसगढ़ और एक बीएसएफ के हैं. इसके अलावा वीरता के लिए सम्मानित किए जाने वालों में शेष अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और सीएपीएफ के हैं.
इन कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है वीरता पुरस्कार
एक अधिकारी के अनुसार वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) के मानको में जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराधियों को गिरफ्तार करने या अपराध को रोकने में विशिष्ट वीरता के आधार पर प्रदान किया जाता है.
इसके अलावा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) प्रदान करने के मानकों में पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड का होना आवश्यक है. इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.
POONAM PANDEY REACTS TO TIGER SHROFF FIRING: मुंबई के पॉश इलाके जुहू में बॉलीवुड अभिनेता…
Lawrence Bishnoi Gang Targets Bollywood: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद जानिए उन 7 बड़े…
Mecca Mosque Controversy Facts: मक्का की मस्जिद में कथित अश्लीलता के आरोप में दो बांग्लादेशी…
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…
किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…
Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…