प्रतीकात्मक तस्वीर
Mumbai: मुंबई के बोरीवली में जीआरपी ने 2 शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी चलती ट्रेन में मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे. बोरीवली जीआरपी ने दहिसर रेलवे स्टेशन से झपटमारी की गई मोबाइल को भी बरामद कर लिया. दोनों आरोपी सुनील संजय खावड़े, चंद्रशेखर कृष्णा शेट्टी विरार के रहने वाले हैं. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों झपटमारी करने के लिए मुंबई आया करते थे.
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, बोरीवली जीआरपी अनिल कदम ने बताया कि ये दोनों आरोपी दहिसर रेलवे स्टेशन के लास्ट छोर पर खड़े हो जाते. ट्रेन के गेट पर मोबाइल लेकर खड़े लोगों का ट्रेन की स्पीड चलने पर हाथ पर फटकामार मोबाइल गिरा दिया करते थे और मोबाइल लेकर फरार हो जाते थे.
बोरीवली जीआरपी ने इन दोनों आरोपियों को विरार से गिरफ्तार किया और झपटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है. जीआरपी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है इनके साथ और कितने लोग इस गिरोह में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में दो महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार, विस्फोटक लगा रहे थे नक्सली
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…