देश

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस की परेड में इन चीजों को ले जाने पर लगी है रोक, दिल्ली पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

Republic Day 2023: 26 जनवरी को भारतीय गणतंत्र का महापर्व पूरे देश में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन दिल्ली में परेड और झांकियों का आयोजन किया जाता है. दिल्ली के कर्तव्य पथ जिसे पहले राजपथ के तौर पर जाना जाता था, पर इस परेड का भव्य आयोजन किया जाता है.

इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं. दिल्ली में इस दिन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खास एहतियात बरती जाती है. सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी के दिन के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन कार्यक्रम में शामिल होने वालों को करना पड़ेगा. दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस के अनुसार आइए जानते हैं किन चीजों को गणतंत्र दिवस परेड के कार्यक्रम में ले जाने की मनाही है.

जानें अपने साथ किन चीजों को नहीं ले जा सकते हैं

दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड को देखने काफी संख्या में लोग आते हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लागू आवश्यक दिशा निर्देशों के अनुसार इन चीजों को ले जाने से बचना चाहिए. परेड देखने जा रहे हैं तो आप अपने साथ खाने-पीने की कोई भी चीज न लेकर जाएं.

इसके अलावा बैग, ब्रीफकेस, पेन, रिमोट कंट्रोल वाली कार की चाबी, एल्कोहॉल, परफ्यूम, स्प्रे, कैमरा, दूरबीन, हैंडीकैम, थर्मस, पानी की बोतल, कैन/पाउच, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेप रिकॉर्डर, कटार, तलवार, पेंचकस, छाता ले जाने से बचें.

इसके अलावा खिलौने वाली बंदूक, डिजिटल डायरी, आईपैड, पॉम टॉप, सिक्के, चाकू, कैंची, ब्लेड, रेजर, तार के अलावा कोई भी ज्वलनशील पदार्थ, सिगरेट, बीड़ी, लाइटर, माचिस की डिब्बी, लेजर लाइट, हथियार, गोला-बारूद, पटाखे आदि अपने साथ कतई न लेकर जाएं. अगर आप इन्हें अपने साथ ले जाते हैं तो सुरक्षा कारणों से आप को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Video: जब मेट्रो में अचानक घुसी भूलभुलैया वाली ‘मंजुलिका’, यात्रियों को डराया

इन जगहों पर कर सकते हैं पार्किंग

गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड देखने अपनी कार या अन्य साधनों से जा रहे हैं तो कनॉट प्लेस की पालिका पार्किंग और जेएलएन स्टेडियम में उन्हें पार्क कर सकते हैं. इस दिन वैध टिकट या पास साथ लाने वाले विजिटर्स को सुरक्षा जांच के बाद ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा. वहीं टिकट या पास को क्यूआर कोड के जरिए वेरिफाई किया जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

10 minutes ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

32 minutes ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

34 minutes ago

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

1 hour ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

2 hours ago