देश

Republic Day 2023: दिल्ली में आज रात से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू, गणतंत्र दिवस पर खुले रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन

Republic Day 2023: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर है. कर्तव्य पथ से निकलने वाली परेड और सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए कर्तव्य पथ से जुड़े सड़कों पर रूट डायवर्जन किया गया है. वहीं इस दिन आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस बार कुछ मेट्रो स्टेशन बंद नहीं किए जाएंगे.

कल मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में अभी से काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस राष्ट्रीय पर्व पर राजधानी में देश की प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ विदेशी मेहमान भी कर्तव्य पथ से निकलने वाली परेड को देखने आते हैं.

वहीं किसी भी तरह के खतरे की आशंका के चलते दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में आज रात 9 बजे से ही रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा. आइए जानते हैं किन जगहों पर आज से यह रूट डायवर्जन लागू रहेगा.

इन जगहों पर बड़े वाहन डीटीसी बसों के रूट रहेंगे डायवर्ट

मिली जानकारी के अनुसार आज रात 9 बजे से ही रिंग रोड से नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली से लाल किले की ओर जाने वाले बड़े वाहन और डीटीसी बसों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे. असुविधा के बचने के लिए अन्य रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बड़े और निजी वाहनों के अलावा अन्य चार पहिया गाड़ियों की रैंडम चेकिंग भी की जा सकती है.

26 जनवरी को खुले रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार 26 जनवरी को मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे. वहीं कर्तव्य पथ पर होने वाले भव्य परेड में देश विदेश के कई मेहमान शामिल होंगे. दिल्ली में उद्योग भवन, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय सहित आसपास के अन्य मेट्रो स्टेशन 26 जनवरी को खुले रहेंगे. हालांकि मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था इस दौरान काफी सख्त रहेगी.

इसे भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने डीजी CRPF और BSF सुजॉय थाउसेन को चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

तिलक ब्रिज पर अस्थाई रूप से रुकेगीं ट्रेनें, कुछ को किया गया रद्द

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को सुबह कर्तव्य पथ पर परेड के निकलने के दौरान राजधानी के तिलक ब्रिज पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थाई रूप से बंद रहेगी. तिलक ब्रिज से गुजरने वाले कई ट्रेनों का रूट इस दौरान डायवर्ट भी किया जाएगा. इसके अलावा इस रूट पर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को 26 जनवरी के लिए रद्द भी किया जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

1 hour ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

1 hour ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago