दुनिया

Pakistan: सरकार पागल हो गई है- पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं का हंगामा, इमरान खान पर भी कस सकता है शिकंजा

Pakistan: पाकिस्तान में इस समय बड़ा राजनीतिक भूचाल आया हुआ है. पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पीटीआई नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की भी अटकलें तेज हो गई हैं जिसके चलते उनके घर के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए हैं. गिरफ्तार होने से पहले फवाद चौधरी ने दावा किया था कि सरकार पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है.

फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि इस्लामाबाद पुलिस ने की है. खबरों के मुताबिक, चुनाव आयोग के सचिव उमर हमीद की शिकायत पर कल रात इस्लामाबाद के कोहसर पुलिस थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. पीटीआई नेता फारुख हबीब ने फवाद चौधरी को पुलिस के वाहन में ले जाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा कि, ”आयातित सरकार पागल हो गई है”.

पार्टी के नेताओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मंत्री फवाद को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है. अब उनको इस्लामाबाद लाया जा सकता है. दूसरी तरफ फवाद की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई (PTI) पार्टी के नेताओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पीटीआई नेता अली हैदर जैदी ने ट्वीट कर कहा कि,”पाकिस्तान इन कानून तोड़ने वाले सांसदों और भ्रष्ट कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हाथों एक कानूनविहीन राज्य बन गया है”.

ये भी पढ़ें-   26 जनवरी को झंडा फहराया तो जान से मार देंगे- पंजाब सीएम भगवंत मान को आतंकी पन्नू की धमकी, शहर की दीवारों पर लिखवाया ‘खालिस्तान जिंदाबाद’

‘कठपुतली सरकार इमरान को गिरफ्तारी करने की कोशिश करेगी’

फवाद की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”ऐसी खबरें हैं कि कठपुतली सरकार इमरान खान को गिरफ्तारी करने की कोशिश करेगी. समर्थकों ने नारेबाजी की और सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया”

बता दें कि गिरफ्तारी से पहले फवाद चौधरी ने शहबाज सरकार पर निशाना साधते हुए कथित साजिश में शामिल लोगों को देशद्रोही करार दिया. उन्होंने कहा कि,”अगर पुलिस में हिम्मत है तो उन्हें आकर इमरान खान को गिरफ्तार करना चाहिए”. पार्टी के एक अन्य नेता हम्माद अजहर ने दावा किया कि सरकार इमरान खान की गिरफ्तारी के लिए माहौल बनाने के लिए काम कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago