देश

गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज, इन तारीखों में कर्तव्य पथ रहेगा बंद, पहले तय करें रूट

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों ने राजधानी की रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी है. हर साल की तरह इस बार भी परेड रिहर्सल को लेकर सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है, ताकि सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी तैयारियां बिना किसी रुकावट के पूरी की जा सकें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए पहले से ही लोगों को आगाह कर दिया है और कुछ खास तारीखों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू करने का ऐलान किया है.

कहां से होगी रिहर्सल की शुरुआत

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 17, 19, 20 और 21 जनवरी 2026 को परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी. इन दिनों सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक कर्तव्य पथ पर आम ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा. रिहर्सल की शुरुआत विजय चौक से होगी और यह इंडिया गेट के सी-हेक्सागन तक चलेगी. इस पूरे समय के दौरान यह इलाका आम लोगों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

इसका सीधा असर सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर पड़ेगा. कर्तव्य पथ से जुड़ने वाले अहम चौराहों पर ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा, जिससे आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है. खास तौर पर ऑफिस जाने वाले लोगों, छात्रों और एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन की ओर निकलने वालों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में बिना तैयारी घर से निकलना भारी पड़ सकता है.

यात्रा से पहले रूट करें चेक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन तारीखों पर यात्रा से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें. उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम या साउथ वेस्ट दिल्ली की ओर जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक का दबाव एक ही जगह न पड़े. रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों रोड, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट और वंदे मातरम् मार्ग जैसे रास्तों का इस्तेमाल करके लोग अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं.

सेंट्रल दिल्ली जाने से बचें

पुलिस का कहना है कि अगर लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है. साथ ही सलाह दी गई है कि जरूरी न हो तो सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने से बचें या फिर समय से पहले घर से निकलें, ताकि किसी तरह की जल्दबाज़ी न हो.

ताजा ट्रैफिक अपडेट के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 या 011-25844444 पर संपर्क करके भी जानकारी हासिल की जा सकती है. अगर आप इन दिनों दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाले हैं, तो थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग आपके समय और परेशानी दोनों को बचा सकती है.

ये भी पढ़ें: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ईडी का बड़ा एक्शन: चेयरमैन के खिलाफ में चार्जशीट दाखिल, 140 करोड़ की संपत्ति जब्त

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago