Virat Kohli Visit Mahakaleshwar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. 18 जनवरी को इस सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बीच टीम इंडिया मुकाबले के लिए इंदौर पहुंच चुकी है और नेट प्रैक्टिस में जोरों से मेहनत करके पसीने बहा रही है. पूरी टीम मैच के लिए मौजूद है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ी बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे.
कहावत है कि अगर आप इंदौर में हैं तो बिना महाकाल के आशीर्वाद के आपकी यात्रा पूरी नहीं मानी जाती. अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी कुछ ऐसा ही किया है. रविवार के बड़े मैच से पहले कोहली शनिवार को उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. उनके साथ टीम के जादुई स्पिनर कुलदीप यादव भी नजर आए. दोनों खिलाड़ियों ने बड़ी ही सादगी के साथ बाबा महाकाल की भक्ति में समय बिताया.
विराट और कुलदीप ने मंदिर के गर्भगृह की चौखट से बाबा के दर्शन किए और पवित्र जल अर्पित कर जीत की दुआ मांगी. मंदिर समिति की ओर से दोनों सितारों का खास स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट किया गया. हालांकि, विराट जैसे सुपरस्टार की मौजूदगी के कारण मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, फिर भी फैंस की भारी भीड़ अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखी.
इंदौर आने के बाद सभी खिलाड़ियों का उज्जैन जाने का सिलसिला लगातार जारी है. विराट के वहां जाने से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी महाकाल मंदिर जाकर मत्था टेका था. साफ है कि मैदान पर अपनी रणनीति और ताकत आजमाने के साथ-साथ टीम इंडिया इस बार दुआओं का सहारा लेने में भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI: निर्णायक जंग से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे गौतम गंभीर, मां बगलामुखी का लिया आशीर्वाद
भले ही विराट कोहली ने दुनिया के हर कोने में लोगों का दिल जीता है लेकिन इंदौर का होलकर स्टेडियम उनके लिए अब तक किसी ‘पहेली’ से कम नहीं रहा है. आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर कोहली का बल्ला अक्सर खामोश ही रहा है. उन्होंने यहां अब तक 4 वनडे पारियां खेली हैं, जिनमें उनके बल्ले से कुल जमा 99 रन निकले हैं. हैरानी की बात यह है कि जिस मैदान को बल्लेबाजों का स्वर्ग कहा जाता है, वहां कोहली के नाम एक भी अर्धशतक दर्ज नहीं है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार विराट के बल्ले का जादू हमें देखने को मिलेगा या नहीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…