देश

‘सरकार से परेशान हूं…’ गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दर्शकदीर्घा से मैदान में कूदा शख्स, Video वायरल

Republic Day security Breach: देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया. जिसमें 19 राज्यों की झांकियां निकाली गईं. इसके साथ ही तीनों सेनाओं ने अपने शस्त्रों का प्रदर्शन किया. इस बीच कर्नाटक में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. राजधानी बेंगलुरु में परेड कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति जबरन कार्यक्रम में घुस आया और सीएम सिद्धारमैया की ओर जाने लगा.

यह भी पढ़ेंः ‘राजा रामचंद्र की जय…’ कर्तव्य पथ पर दहाड़े राजपूताना राइफल्स के जवान, परेड में आकर्षण का केंद्र बनी पलटन

कार्यक्रम में शख्स के घुसने के बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मी एक्शन मोड में आ गए और उसको हिरासत में ले लिया. पूछताछ में शख्स ने बताया कि वह सरकार से परेशान है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में पुलिसवाले मोटरसाइकिल पर एक करतब दिखा रहे थे. इस दौरान शख्स अचानक कार्यक्रम में बीच में प्रवेश कर गया.

पूछताछ में जुटी पुलिस

शख्स का नाम परशुराम है. परेड ग्राउंड में जब उसने प्रवेश किया तो एक बार तो अफरा-तफरी मच गई. हालांकि वह किस मकसद से मैदान में घुसा था? इसको लेकर फिलहाल पूछताछ की जा रही है. वहीं कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि मैदान में घुसने से पहले परशुराम ने तख्तियां जमीन पर फेंकी थीं. अचानक हुई इस घटना से एक बार तो मैदान में अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखी सशक्त भारत की तस्वीर, झांकियों में दिखी महिला शक्ति और प्रभु श्रीराम की भक्ति

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

31 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

48 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago