‘कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक’ के स्टूडेंट्स का रीयूनियन
उत्तराखंड के ‘कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक’ के स्टूडेंट्स का बड़ा रीयूनियन ग्रेटर नोएडा में हुआ जहां इन्होंने रुड़की कैंपस की यादें साझा कीं. इस शिक्षण संस्थान से कई हस्तियां देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं. तमाम पूर्व छात्र और छात्राएं इस संस्थान का नाम रौशन कर रहे हैं. पुरानी यादों को ताजा करने के उद्देश्य से पुराने विद्यार्थियों का एक मिलने-जुलने का कार्यक्रम तैयार किया गया था जो ग्रेटर नोएडा के द ग्रैंड रामा सेरिमोनियल रिजॉर्ट में आयोजित किया गया.
12 नवंबर को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में देश-विदेश के छात्र और छात्राएं पहुंचीं. इसका उद्देश्य आपस में मिलना और अपने सम्मानित गुरुओं का सम्मान एवं आशीर्वाद लेना था. लंबे समय बाद एक-दूसरे से सभी ने मुलाकात की और पुरानी यादों को साझा किया. इस मौके पर गुरुजनों को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सुबह साढ़े 10 बजे से हुई और 12 बजे लंच के बाद 2 बजे से तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस संस्थान की स्थापना 1956 में कन्हैया लाल जी द्वारा की गई थी.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेडी त्यागी रहे जिन्होंने संस्था से 1963 में डिप्लोमा हासिल किया था. इनके अलावा कार्यक्रम में तमाम गुरुजन और पुराने छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे. तकनीकी क्षेत्र में इस संस्था ने देश में बहुत से तेजस्वी छात्र छात्राओं को तकनीकी ज्ञान देकर राष्ट्र के निर्माण में अग्रणी कार्य किया है.
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…
Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…
IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…