देश

तेलंगाना के सीएम बने रेवंत रेड्डी, राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिलाई शपथ

Telangana CM Swearing-In Ceremony:  तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी आज हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में एक भव्य समारोह में तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके साथ 11 मंत्रियों में उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू, पोन्नम प्रभाकर, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, दामोदर राजनरसिम्हा, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, दाना अनसूया, तुम्मला नागेश्वर राव, कोंडा सुरेखा और जुपल्ली कृष्णा राव शामिल हैं. मल्लू भट्टी विक्रमार्क को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है. वहीं गद्दाम प्रसाद कुमार विधानसभा अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे.

‘टाइगर रेवंत’ के नाम से भी जाने जाने वाले रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के सबसे बड़े नेता, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के.चंद्रशेखर राव को टक्कर दी और 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद पहली बार कांग्रेस को सत्ता में लाया. कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के निर्वाचित मुख्यमंत्री के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

सीएम रेवंत के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले मंत्रिगण

  • भट्टी विक्रमार्क मल्लू (डिप्टी सीएम)
  • गद्दाम प्रसाद कुमार (डिप्टी स्पीकर)
  • नलामादा उत्तम कुमार रेड्डी
  • सी दामादोर राजनरसिम्हा
  • कोमाटीरेड्डी वेंकट रेड्डी
  • डुडिल्ला श्रीधर बाबू
  • पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी
  • पूनम प्रभाकर
  • कोंडा सुरेखा
  • डी अनसुइया सीथक्का
  • तुम्माला नागेश्वर राव
  • जुपल्ली कृष्णा राव

यह भी पढ़ें: BJP की संसदीय दल की बैठक खत्म, इन अहम मु्द्दों पर हुई चर्चा, जानें PM मोदी ने तीन राज्यों की जीत पर क्या कहा

बता दें कि शपथ लेने के बाद रेड्डी भारत के सबसे नए राज्य के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए है. रेड्डी का शपथ ग्रहण हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम हुआ. कांग्रेस ने अपने एक लाख लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहे. तेलंगाना विधानसभा में 119 सदस्य हैं. ऐसे में यहां सीएम को मिलाकर 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं. दरअसल, कैबिनेट में सदस्यों की संख्या विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या का 15 पर्सेंट ही हो सकता है. यही वजह है कि इससे पहले की केसीआर सरकार में भी 18 ही मंत्री थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

8 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

10 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

29 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

30 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

42 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

54 minutes ago